पीड़िता की मां ने एक बार फिर सीएम ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Spread the love

कोलकाता। कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में दरिंदगी की शिकार पीड़िता महिला चिकित्सक की मां ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फिर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को जो कहा,”उससे हमें बहुत दुख हुआ कि परिवार न्याय नहीं चाहता। पूरा देश हमारी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहा है और हम न्याय नहीं चाहेंगे?”

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को बेटा या बेटी नहीं हैं। इस वजह से वो बच्चा गंवाने का दर्द नहीं समझ सकतीं।

सीएम के बयान से हमें बहुत दुख हुआ: पीड़िता की मां

उन्होंने पीड़िता बेटी को न्याय के लिए आंदोलन करने वालों से इसे जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीएम के बयान से हमें बहुत दुख हुआ है। वो (ममता) जो चाहे वो बोले हम अपना दुख किसी को नहीं समझा सकते। पूरी दुनिया मेरी बेटी के साथ खड़ी है।

हम पुलिस के काम के संतुष्ट नहीं: पीड़िता के मां-बाप

पीड़िता के माता-पिता ने कहा कि हम न्याय की उम्मीद करते हैं, जो लोग हमारे लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, हम उनके हमेशा आभारी रहेंगे। अगर हम उनकी कोई मदद कर सकते हैं तो हम जरूर करेंगे। हम पुलिस के काम के संतुष्ट नहीं थे इसलिए हम हाई कोर्ट के पास गए थे और कोर्ट ने यह मामला सीबीआइ को दिया।

हमें शुरू से ही विभाग (आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल) पर शक था। शुरू से ही अस्पताल प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने हमें बहुत देरी से सूचना दी।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)