उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ, पहाड़ों पर ख‍िलेगी चटख धूप

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके साथ ही बीते कुछ दिनों से पारे में भी लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि, गुरुवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला रहा।

यहां दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही और तेज हवाएं भी चलीं। जिससे पारे में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया क‍ि दून में आज यानी क‍ि शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। ऐसे में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

तापमान में हुआ है इजाफा

आपको बता दें क‍ि देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिलने से तपिश महसूस की जा रही है। पारे में भी खासा इजाफा हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक अधिक पहुंच गया था।

 

फरवरी का पहला पखवाड़ा सबसे गर्म

बीते बुधवार को भी सूरज के तेवर तल्ख रहे और पारा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। वर्ष 2020 के बाद इस बार फरवरी का पहला पखवाड़ा सबसे गर्म है। इसके अलावा कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारा सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

इस वर्ष शीतकाल में बारिश काफी कम रही

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस वर्ष शीतकाल में बारिश काफी कम रही है। जनवरी से अब तक प्रदेश में करीब 90 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इसका प्रमुख कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर बने रहना है। हिमालयी क्षेत्र में कहीं कहीं पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर रहा, लेकिन ज्यादातर क्षेत्र शुष्क रहे।

सामान्‍य से अध‍िक रहेगा तापमान

इससे आने वाले समय में वातावरण में नमी कम रहने और आर्द्रता घटने की आशंका है। जिससे तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है।

शहर, अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान

  • देहरादून- 24.0 और 8.0
  • ऊधमसिंह नगर- 24.2 और 5.7
  • मुक्तेश्वर- 18.6 और 1.8
  • नई टिहरी- 15.6 और 3.6
  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो