चारधाम यात्रा में इस बार पंजीकरण काउंटर दोगुने होंगे, ऋषिकेश में 30, विकासनगर में पंजीकरण के लिए 20 काउंटर लगाए जाएंगे

Spread the love

जिलाधिकारी सविन बंसल व एसएसपी अजय सिंह ने ऋषिपर्णा सभागार में चारधाम यात्रा से जुड़े विभिन्न विभागों के साथ बैठक की। उन्होंने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि फंड के कारण यात्रा व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। विभागों को अतिरिक्त फंड की आवश्यकता होगी तो जिला प्रशासन व्यवस्था करेगा। उन्होंने विभागों को अपनी डिमांड तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ऋषिकेश और विकासनगर में वाहनों की पार्किंग, यात्रियों की ठहरने की क्षमता, रजिस्ट्रेशन व्यवस्था, सड़क, पेयजल, पार्किंग, परिवहन, भोजन, शौचालय सहित तमाम व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

साथ ही ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए जाएं। यात्री वाहनों की फिटनेस के साथ ग्रीन कार्ड जारी किए जाएं। यात्रा मार्ग पर वाहनों के लिए सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक और माल वाहनों के लिए रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक का समय निर्धारित किया जाए। पर्यटन और परिवहन विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए वाहनों के ट्रिप कार्ड जनरेशन के लिए मैनुअल व्यवस्था भी रखें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रा रूट पर जो भी कमियां हैं, उनको तत्काल दूर करें। तीर्थयात्रियों की सुविधा और उनको आवश्यक जानकारी प्रेषित करने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर एलईडी की व्यवस्था की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसपी जया बलूनी, अपर जिलाधिकारी जय भारत, एसडीएम मसूरी अनामिका, एसडीएम ऋषिकेश स्मृता परमार, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, सीएमओ डाॅ. मनोज कुमार, आरटीओ सुनील शर्मा उपस्थित थे।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।