डीएवी कॉलेज में छात्रों के दो गुट भिड़े; मची भगदड़

Spread the love

देहरादून । डीएवी पीजी कालेज में शक्ति प्रदर्शन के दौरान अभाविप के दो गुट आमने-सामने हो गए। इनके बीच तनातनी, फिर हाथापाई शुरू हो गई। जिस कारण कालेज परिसर में अफरातफरी मच गई। इस बीच स्थिति काबू में करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

पुलिस ने छात्रों को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी, जिससे वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई छात्र गिरकर चोटिल हो गए। छात्रों के बीच विवाद बढ़ता देख पुलिस ने उन्हें मुख्य गेट से बाहर खदेड़ा। वहीं, कालेज परिसर में जगह-जगह भीड़ लगाकर खड़े छात्रों को भी तितर-बितर किया गया। छात्र गुटों के बीच यह झगड़ा नया नहीं है।

कालेज के बाहर झगड़ा, युवक का सिर फटा

दोपहर में अभाविप कार्यालय के बाहर भी छात्रों के बीच झगड़ा हुआ। इसमें एक छात्र को गंभीर चोटें आईं हैं। जानकारी के अनुसार कालेज परिसर में विवाद के बाद छात्र सीधे करनपुर स्थित परिषद कार्यालय पहुंचे। वहीं, आर्यन छात्र संगठन के कुछ छात्र भी बाहर मौजूद थे। इसी दौरान एक छात्र अपनी बाइक लेने वहां गया।

आभाविप कार्यकर्ताओं ने उसे विरोधी गुट का छात्र समझकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को कोरोनेशन अस्पताल ले गई, जहां उसका मेडिकल कराया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल युवक की ओर से पुलिस में मामले की तहरीर दी गई है।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो