ऊखीमठः देवरिया ताल विकास महोत्सव समिति के तत्वावधान में पर्यटक स्थल देवरिया ताल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित देवरिया ताल मेले में भगवान श्रीकृष्ण की झाकी व स्थानीय कलाकारों के धार्मिक भजनों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः देवरिया ताल विकास महोत्सव समिति के तत्वावधान में पर्यटक स्थल देवरिया ताल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित देवरिया ताल मेले में भगवान श्रीकृष्ण की झाकी व स्थानीय कलाकारों के धार्मिक भजनों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। मेले में इस बार केदारनाथ यात्रा पडा़वो पर आई दैवीय आपदा के कारण ऊखीमठ व मनसूना से भगवान श्रीकृष्ण की झाकियां प्रतिभाग नहीं कर पाई तथा अन्य वर्षों की तुलना इस वर्ष मेला फीका रहा। मेले के आयोजन के दौरान मेला समिति पदाधिकारियों, उप समितियों के पदाधिकारियों के मध्य आपसी तालमेल न होना साफ झलका परिणाम स्वरूप मेले में उप समितियों के सयोजक, सह सयोजक व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि नदारद दिखें। प्रकृति की सुरम्य वादियों के आंचल में बसे पर्यटक स्थल देवरिया ताल में आयोजित मेले में शिरकत करते हुए पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि देवरिया ताल का नाम आज विश्व मानचित्र पर अंकित है इसलिए प्रति वर्ष लाखों सैलानी यहाँ की प्राकृतिक छटा से रूबरू होते हैं तथा भविष्य में देवरिया ताल में पर्यटन की अपार सम्भावनाये हैं। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के प्रतिनिधि विनोद नौटियाल ने कहा कि देवरिया ताल मेला हमारी पौराणिक धरोहर है इसलिए इस मेले को भव्य रूप देने के लिए सामूहिक पहल होनी चाहिए। जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने कहा कि मेलों के आयोजन से ग्रामीणों में प्यार, प्रेम व सौहार्द बना रहता है इसलिए धार्मिक मेलों के आयोजन के लिए सामूहिक पहल होनी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत के प्रतिनिधि लवीश राणा ने कहा कि कहा कि भविष्य में देवरिया ताल के चहुमुखी विकास के लिए सामूहिक पहल की जायेगी क्योंकि पर्यटक स्थल देवरिया ताल में तीर्थाटन, पर्यटन की अपार सम्भावनाये है। मेला अध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा मेले में आमन्त्रित अतिथियों के शिरकत न करने पर नाराजगी व्यक्त की। मेले में संजीवनी सांस्कृतिक कला मंच, रामेश्वरी भटट्, सरिता नेगी, आसमां नेगी, नर्मदा देवी, राजेश्वरी पंवार, दिनेश खोयाल, जूनियर हाई स्कूल पठाली, प्राथमिक विद्यालय सारी सहित विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने धार्मिक भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर आनन्द उठाया। मेले का संचालन डा0 कैलाश पुष्वाण , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नन्दन सिंह रावत व पूर्व प्रधान प्रदीप बजवाल ने किया। इस मौके पर मेला सचिव योगेन्द्र नेगी , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुवर,नवदीप नेगी, दिनेश बजवाल, बीरेन्द्र भण्डारी, रीना पुष्वाण, बलवन्त राणा, दौलत पंवार, आनन्द नेगी, सुनील कुमार, सुभाष सिंह, मनोहर सिंह, रवीन्द्र रावत, सौरभ भटट्, संजय पंवार सहित वन विभाग, पुलिस प्रशासन, एसडीआर एफ , डी डी आर एफ अधिकारी ,कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।