ऊखीमठः कृर्षि विज्ञान केन्द्र जाखधार गुप्तकाशी के तत्वावधान में मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत गैड़ बष्टी में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में ग्रामीणों को मशरूम उत्पादन व प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण नेगी।

ऊखीमठः कृर्षि विज्ञान केन्द्र जाखधार गुप्तकाशी के तत्वावधान में मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत गैड़ बष्टी में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में ग्रामीणों को मशरूम उत्पादन व प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कृर्षि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने प्रगतिशील काश्तकार बलवीर राणा के बागबानी का भ्रमण कर उनके प्रयासों की भूरि – भूरि प्रशंसा की। मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत गैड़ के राजस्व ग्राम बष्टी में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर काश्तकारों को जानकारी देते हुए कृर्षि विज्ञान केन्द्र जाखधार के प्रभारी अधिकारी डा0 संजय सचान ने कहा कि ढिंगरी अथवा आयस्टर मशरूम का वैज्ञानिक नाम है तथा मशरूम कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, पोटेशियम एव प्रोटीन इत्यादि से परिपूर्ण होने के साथ – साथ रक्तचाप एवं नैफ्रोन संबन्धित बीमारियों को रोकने में समर्थ है। उन्होंने कहा कि मशरूम की अनेक प्रजातियां है जो 12 से 30 डिग्री तापमान में उगाया जा सकता है। उन्होंने काश्तकारों को प्राकृतिक खेती की विस्तृत जानकारी दी। डा0 अंकित डूगरियाल ने बताया कि टिंगरी मशरूम वार्षिक उत्पादन सभी मशरूमो में विश्व में तीसरे स्थान पर है तथा भारत में आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, आसाम व उत्तराखण्ड में टिंगरी मशरूम का उत्पादन किया जा सकता है। डा0 अनुशूल आर्य ने काश्तकारों को मशरूम उत्पादन की विधि, पोषाहार तैयार करना, गर्म पानी उपचार विधि, रासायनिक विधि, बीजाई करना, फसल प्रबंधन, मशरूम की तुडा़ई करना, भंडारण उपयोग, आमदनी व मशरूम उत्पादन में सावधानियां बरतने सहित अनेक जानकारियां दी। डा0 संगीता ने काश्तकारों को पशुपालन से सम्बन्धित अनेक जानकारियां दी। मदमहेश्वर घाटी विकास मंच के अध्यक्ष मदन भटट् ने कहा कि इस प्रकार कार्यशाला के आयोजन से काश्तकारों को अनेक जानकारियां मिलती है। प्रगतिशील काश्तकार बलवीर राणा ने कृर्षि विज्ञान केन्द्र के सभी वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विनीता देवी, विजया देवी, उमा देवी, राजेश्वरी देवी, रंजू देवी, नीमा देवी, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, सीता देवी, गौरा देवी, चौदा देवी, शशि देवी, फगण सिंह पंवार, वीरपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, दीपा देवी, दिलवर सिंह, विमला देवी, निशा देवी, गंगा देवी, पार्वती देवी , नागेन्द्र पंवार, बिछना देवी, सहित तीन दर्जन से अधिक काश्तकार मौजूद थे।

  • Related Posts

    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्टीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू आवेदन आमंत्रित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः (नया अध्याय)     डॉलर. एस. के. फगेड़िया                                       …

    रिस्पॉन्सिबल फूफा जी !

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)        …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।