ऊखीमठः विकासखण्ड की सीमान्त ग्राम पंचायत व मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार गांव में अज्ञात चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़ कर हजारों की नगदी व लाखों के सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः विकासखण्ड की सीमान्त ग्राम पंचायत व मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार गांव में अज्ञात चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़ कर हजारों की नगदी व लाखों के सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। सीमान्त गांव गौण्डार में तीन घरों के ताले एक साथ टूटने की घटना ने ग्रामीणों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिरकार सीमान्त गांवों में इस प्रकार की घटना को किसने इजाम दिया है। ग्रामीणों द्वारा तीन घरों में चोरी की लिखित सूचना स्थानीय राजस्व पुलिस को दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात्रि को अज्ञात चोरों ने गौण्डार गांव निवासी पूर्व प्रधान भगत सिंह पंवार, यशवन्त सिंह पंवार व अनूप सिंह पंवार के घरों का ताला तोड़कर हजारों की नगदी व कई लाखों रुपये की लागत से बने सोने चांदी के जेवरातो पर हाथ साफ कर दिया है। गौण्डार जैसे सीमान्त गाँव में अज्ञात चोरों द्वारा घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को इजाम देने से स्पष्ट हो गया है कि सीमान्त क्षेत्र की शान्त वादियों में बसे ग्रामीण अब सुरक्षित नहीं है। जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान भगत सिंह पंवार ने बताया कि इन दिनों वे मदमहेश्वर धाम में दुकान का संचालन कर रहे थे तो अज्ञात चोरों ने इसका फायदा उठाकर तीन घरों के एक ही रात में ताले तोड़ कर हजारों की नकदी व कई लाखों के जेवरातो पर हाथ साफ कर दिये। उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा तीन घरों से लगभग 90 हजार रुपये नगद व लगभग 8 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरातो पर हाथ साफ किया गया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा घरों में अन्य सामान से भी छेड़खानी की गयी है तथा इन दिनों गौण्डार गांव के ग्रामीणों के मदमहेश्वर, कोटमा बनातोली सहित विभिन्न यात्रा पड़ावों पर प्रवास करने का फायदा अज्ञात चोरों ने उठाया है। उन्होंने कहा कि सीमान्त जैसे सीमान्त गांव में अज्ञात चोरों द्वारा तीन घरों में एक साथ चोरी की घटना को इजांम देना सोची समझी चाल हो सकती है। जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने सीमान्त गांव में अज्ञात चोरों द्वारा तीन घरों में एक साथ चोरी की घटना पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि सीमान्त गांवों में घूम रहे बाहरी व्यक्तियों का प्रशासन द्वारा सत्यापन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौण्डार गांव पहुंचने के लिए अकतोली से चार किमी का सफर पैदल तय करना पड़ता है तथा गौण्डार गांव में अज्ञात चोरों द्वारा तीन घरों में एक साथ चोरी की घटना को इजांम दिया जाता है तो भविष्य में मोटर मार्ग से जुड़े गांवों में भी इस प्रकार की घटनाये घटित होने की सम्भावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से शीध्र चोरी का पर्दाफाश कर दोषियों के साथ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

  • Related Posts

    कर्मफल  (भाग 22)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल  (भाग 22)

    • By User
    • November 7, 2026
    • 10 views
    कर्मफल   (भाग 22)

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 9 views
    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 3 views
    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।
    • By User
    • November 6, 2026
    • 15 views