ऊखीमठः कुण्ड – चोपता – गोपेश्वर नेशनल हाईवे पर पापड़ी तोक के निचले हिस्से में लगातार भूस्खलन होने व बडे़ बोल्डरो के खिसकने से पापड़ी तोक का एक बड़ा हिस्सा नाशूर बनता जा रहा है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

                ऊखीमठः कुण्ड – चोपता – गोपेश्वर नेशनल हाईवे पर पापड़ी तोक के निचले हिस्से में लगातार भूस्खलन होने व बडे़ बोल्डरो के खिसकने से पापड़ी तोक का एक बड़ा हिस्सा नाशूर बनता जा रहा है। पापड़ी तोक के निचले हिस्से में लगातार भूस्खलन होने से तोक के 17 परिवार खतरे की जद में है तथा प्रभावित परिवारों पर कभी भी प्रकृति का कहर बरस सकता है। नेशनल हाईवे द्वारा पापड़ी तोक में मलवा हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू करने के प्रसास तो किये जा रहे हैं मगर बडे बोल्डरो के निरन्तर खिसकने से नेशनल हाईवे पर बार – बार यातायात बाधित होना आम बात बनी हुई है। बता दे कि कुण्ड – चोपता – गोपेश्वर नेशनल हाईवे पर पापड़ी तोक के निचले हिस्से में विगत 10 अगस्त से भूस्खलन जारी है भूस्खलन के साथ बडे़ – बडे़ बोल्डरो के खिसकने से पापड़ी तोक का एक बड़ा हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया है। पापड़ी तोक के निचले हिस्से का एक बड़ा भूभाग भूस्खलन की चपेट में आने के कारण पापड़ी तोक के 17 परिवार खतरे की जद में है तथा आसमान में बादल छाने से प्रभावित परिवारों का रातों की नींद हराम हो जाती है। नेशनल हाईवे द्वारा हाईवे पर यातायात बहाल करने के प्रयास तो किये जा रहे हैं मगर भूस्खलन के साथ बडे़ – बडे़ बोल्डरो के खिसकने से यातायात बार – बार बाधित हो रहा है। जानकारी देते हुए प्रधान योगेन्द्र नेगी ने बताया कि पापड़ी तोक के निचले हिस्से में लगातार भूस्खलन होने व बडे़ – बडे़ बोल्डरो के खिसकने से पापड़ी तोक का एक बड़ा हिस्सा नाशूर बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि पापड़ी तोक के निचले हिस्से में लगातार भूस्खलन जारी रहने से 17 परिवारों को खतरा बना हुआ है तथा कभी भी प्रभावित परिवारों पर प्रकृति का कहर बरस सकता है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नन्दन सिंह रावत ने बताया कि भूस्खलन के साथ बडे़ – बडे़ बोल्डरो के आने से नेशनल हाईवे पर बार – बार यातायात बाधित होना आम बात हो गयी है यदि यातायात सुचारू भी रहता है तो ग्रामीणों को जान हथेली पर रखकर आवाजाही करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि पापड़ी तोक में नेशनल हाईवे द्वारा भूस्खलन का मलवा हटाने व यातायात बहाल करने के प्रयास तो किये जा रहे हैं मगर भूस्खलन के साथ बडे़ बोल्डरो के आने से नेशनल हाईवे के अधिकारियों, कर्मचारियों को जान जोखिम में डालकर भूस्खलन का मलवा व बडे़ बोल्डरो को हटाना पड़ रहा है।

  • Related Posts

    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्टीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू आवेदन आमंत्रित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः (नया अध्याय)     डॉलर. एस. के. फगेड़िया                                       …

    रिस्पॉन्सिबल फूफा जी !

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)        …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 11 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!