ऊखीमठ: केदार घाटी के विभिन्न कस्बों व गांवों में फल फूल रहे अवैध शराब के विरोध में महिला मंगल दल अध्यक्ष जामू गीता देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने गाँव में जन जागरूक रैली निकाल कर क्षेत्र में अवैध रूप से सप्लाई हो रही शराब के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग : लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ: केदार घाटी के विभिन्न कस्बों व गांवों में फल फूल रहे अवैध शराब के विरोध में महिला मंगल दल अध्यक्ष जामू गीता देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने गाँव में जन जागरूक रैली निकाल कर क्षेत्र में अवैध रूप से सप्लाई हो रही शराब के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की।

साथ ही महिलाओं द्वारा निर्णय लिया गया कि शाम के समय महिलाओं के समूह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में गश्त लगाकर अवैध रूप से शराब सप्लाई करने वालों की धर पकड़ की जायेगी! महिलाओं द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन से भी क्षेत्र में अवैध रूप से फल फूल रहे शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की गयी। महिला मंगल दल जामू के नेतृत्व में निकाली गई जन जागरुकता रैली को सम्बोधित करते हुए केदार घाटी की समाज सेविका सुमन जमलोकी ने कहा कि शराब आत्मा और शरीर दोनों को खोखला कर देती है फिर भी शराब माफियाओं द्वारा गांव की शान्त वादियों में अवैध शराब पहुंचाकर युवा पीढ़ी को बर्बाद करने का प्रयास किया जा रहा है जिसके विरोध में व्यापक आन्दोलन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार प्रति वर्ष सीमान्त क्षेत्रों तक पांव पसार रहा है जो कि भविष्य के लिए शुभ संकेत नही है। उन्होंने कहा कि शराब का नशा व कारोबार समाज पर अभिशाप है इसलिए मातृ शक्ति को आगे आने की जरूरत है। प्रधान जामू विनीता देवी ने कहा कि हर गांव में अवैध शराब की सप्लाई होने से महिलाओं का घरों से निकलना दूभर हो रखा है तथा समाज व युवा पीढ़ी पर बुरा असर देखने को मिल रहा है इसलिए सभी महिलाओं को एक मंच पर आकर अवैध शराब के कारोबार का घोर विरोध करने की सख्त जरूरत है। क्षेत्र पचायत सदस्य अनीता देवी ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा सीमान्त गांवों में अवैध शराब की सप्लाई कर गांवों के शान्त वातावरण व भाईचारे मे खलल डालने का प्रयास किया जा रहा है जिसका घोर विरोध किया जायेगा। चण्डिका कीर्तन मण्डली अध्यक्ष यमुना रमोला ने कहा कि केदार घाटी से करोड़ों हिन्दुओं की आस्था जुडी़ हुई है तथा शराब माफियाओं द्वारा करोड़ों हिन्दुओ की आस्था पर ठेस पहुंचाने व युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है जिसे सहन नहीं किया जायेगा। रैली के बाद महिलाओं की एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें निर्णय लिया गया कि समय – समय पर महिला समूह द्वारा गांव में गश्त लगाकर अवैध रूप से शराब सप्लाई करने वालों की धरपकड़ की जायेगी। इस मौके पर अमिता देवी, कुवरी देवी, गुड्डी देवी, सरिता देवी, प्रर्मिला देवी, प्रेमा देवी, दीपा देवी, मीना देवी, कमला देवी, सुनीता देवी, हेमा देवी, विशेश्वरी देवी, बीना देवी, सीमा देवी सहित आठ दर्जन से अधिक महिलायें व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views