ऊखीमठः क्यूजा घाटी की सीमान्त ग्राम पंचायत किणझाणी के घनल्खया तोक में लगातार भूस्खलन होने से गांव खतरे की जद में आ गया है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठः क्यूजा घाटी की सीमान्त ग्राम पंचायत किणझाणी के घनल्खया तोक में लगातार भूस्खलन होने से गांव खतरे की जद में आ गया है।

आने वाले दिनों में यदि भूस्खलन जारी रहता है तो गांव के 11 परिवारों पर कभी भी प्रकृति का कहर बरस सकता है तथा दर्जनों परिवार को खतरा उतपन्न हो सकता है! किणझाणी गांव के निचले हिस्से में भूस्खलन होने से काश्तकारों की खेती – बाड़ी के साथ फसलों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। विगत वर्ष भूस्खलन होने के लिए लगभग 6 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवालों का निर्माण तो किया गया था मगर बरसात से पूर्व ही सुरक्षा दीवालों के धड़ाम होने से कार्यदाही संस्था की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गयी है। भूवैज्ञानिकों द्वारा 31 मार्च 2023 को शासन – प्रशासन को सौपी अपनी निरीक्षण आख्या में स्पष्ट लिखा गया है कि किणझाणी गाँव के घनल्खया तोक में भूस्खलन होने से गाँव को खतरा बना हुआ है इसलिए भूस्खलन वाले स्थान का ट्रीटमेंट जरूरी है जबकि ग्रामीणों द्वारा भी सी एम दरवार से लेकर डीएम कार्यालय तक भूस्खलन रोकने की गुहार लगाई गयी है मगर आज तक भूस्खलन रोकने के लिए किसी प्रकार की पहल न होने से प्रभावित परिवार अपने को ठगा महसूस करने लगे हैं! प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि आसमान में बादल छाने से ग्रामीणों की रातों की नींद हराम हो जाती है। किणझाणी गाँव के निचले हिस्से में यदि आने वाले समय में भूस्खलन जारी रहता है तो प्रबल सिंह, सुरजीत सिंह, शूर सिंह, बीरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, बलवन्त सिंह, चन्दन सिंह, दशरथ सिंह व दरवान सिंह की मकानों को सबसे अधिक खतरा बना हुआ है तथा यदि 11 परिवार खतरे की जद में आ गये तो गाँव के लगभग 100 परिवारों पर कभी भी प्रकृति का कहर बरस सकता है। ग्रामीण शूर सिंह ने बताया कि घनल्खया तोक में हो रहे भूस्खलन की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी तक गुहार लगाई गयी है मगर आज तक भूस्खलन का ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है! उन्होंने बताया कि विगत वर्ष कृर्षि विभाग द्वारा भूस्खलन रोकने के लिए लगभग 6 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवालों का निर्माण किया गया था मगर सुरक्षा दीवालों के निर्माण में गुणवत्ता न होने से भूस्खलन निरन्तर जारी है।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।