उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों के लिए करोड़ों का बजट, एक दिन बैगलेस डे होगा और समर कैंप भी होंगे

Spread the love

प्रदेश के 84 पीएम श्री विद्यालयों में 61.19 करोड़ के बजट से सुविधाएं बढ़ाईं जाएंगी। केंद्र सरकार ने पीएम श्री योजना के तहत द्वितीय चरण में चयनित इन विद्यालयों के लिए बजट को मंजूरी दे दी है।बृहस्पतिवार को पीएम श्री विद्यालयों की वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें राज्य सरकार ने 84 पीएम श्री विद्यालयों के लिए 78.68 करोड़ के बजट का प्रस्ताव रखा।

            बैठक में सचिव भारत सरकार ने विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की। अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने उन्हें बताया कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर गैप को पूरा करने के लिए इस साल भी इस बजट की आवश्यकता है। विमर्श के बाद उन्होंने सभी 84 विद्यालयों में आईसीटी एवं डिजिटल सुविधा, डिजिटल बोर्ड, डिजिटल टीवी, ऑडियो विजुअल सिस्टम, बैंड सेट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की स्वीकृति प्रदान की।

          राज्य में 225 पीएम श्री विद्यालय
निर्माण कार्यों के अंतर्गत 21 अतिरिक्त कक्षा कक्ष, 11 कंप्यूटर कक्ष, 19 फिजिक्स लैब, नौ रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, नौ जीव विज्ञान प्रयोगशाला आदि की स्वीकृति दी गई। राज्य की ओर से प्रस्तावित विभिन्न नवाचारी गतिविधियों के तहत बैगलेस डे, विद्यालय वार्षिकोत्सव, समर कैंप, एक्सपोजर विजिट की स्वीकृति भी मिल गई। ग्रीन स्कूल के तहत डस्टबिन, एलईडी, फील्ड विजिट, एक्सपर्ट टॉक, स्वच्छता पखवाड़ा के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई। इस स्वीकृति के बाद राज्य में 225 पीएम श्री विद्यालय हो चुके हैं। वर्चुअल बैठक में राज्य स्तर से राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी, उप राज्य परियोजना निदेशक एमएम जोशी, राज्य समन्वयक हरीश नेगी भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।