देहरादून म बदला मौसम, दून में रात को पाला, सुबह कोहरा

Spread the love
 देहरादून। दून में मौसम शुष्क बना हुआ है और रात को पाला तो सुबह कोहरा दुश्वारी बढ़ा रहा है। अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज शुष्क मौसम के बीच दून में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

गुरुवार को दून में सुबह हल्की धुंध व कोहरा छाने के बाद बाद दिन में चटख धूप खिली रही। जिससे दिन में गर्माहट बनी रही। इसके अलावा रात के पारे में भी कुछ वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, अगले कुछ दिनों में में न्यूनतम तापमान में गिरावट से रात को कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में पारा गिरने लगा है और ठंड में इजाफा हो रहा है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, दून में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारी बढ़ा सकता है। पारे में मामूली गिरावट आ सकती है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में दो दिन घने कोहरे का प्रभाव बना रह सकता है। 

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  1. देहरादून, 27.1, 11.0
  2. ऊधमसिंह नगर, 26.7, 9.6
  3. मुक्तेश्वर, 16.6, 4.6
  4. नई टिहरी, 17.5, 6.2

पांच दिन से दून का एक्यूआई 100 से कम

देहरादून में वायु प्रदूषण बीते कुछ दिनों में काफी हद तक कम हुआ है। अब यह लगभग संतोषजनक की श्रेणी में पहुंच गया है। बीते पांच दिन से दून का औसत एक्यूआई 100 से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जो कि राहत की बात है। सप्ताहभर पूर्व यह ढाई सौ से अधिक पहुंच गया था। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घने कोहरे और धुंध के कारण परेशानी बरकरार है। 

औसत एक्यूआई दर्ज किया गया

दून में गुरुवार को औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 88 दर्ज किया गया। जिसे काफी हद तक संतोषजनक माना जाएगा। इससे पहले बीते पांच दिन में भी यह लगातार 100 से नीचे रिकार्ड किया गया। जबकि, करीब एक सप्ताह पूर्व पहले ढाई के आसपास रहा। वहीं, इस माह तीन से चार बाद दून का औसत एक्यूआई 300 से अधिक भी दर्ज किया गया, जो कि सांस के रोगियों के लिए बेहद खतरनाक माना जाएगा। हालांकि, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े दून विवि क्षेत्र के हैं। 

दून में बीते पांच दिन में औसत एक्यूआई

दिनांक, AQI

  • 21 नवंबर, 80
  • 20 नवंबर, 93
  • 19 नवंबर, 88
  • 18 नवंबर, 99
  • 17 नवंबर, 71

(एक्यूआई 200 से अधिक हो) 

शहर के मुख्य क्षेत्रों में एक्यूआई अधिक होने की आशंका है। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से वायु प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम के साथ मिलकर विभिन्न प्रयास किए जाने के दावे भी किए जा रहे हैं। 

नैनीताल में कड़ाके की ठंड

सरोवर नगरी में ठंड में बढ़ोत्तरी से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। ठंड के चलते गुरुवार को गर्माहट एहसास नहीं हो सका और गर्म कपड़ों का बाजार गरमाने लगा है। शाम को ठंड बढ़ने से बाजारों में भी चहलपहल गायब हो गई। नगर में दिन चढ़ने के साथ ही बादलों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए और कोहरे के कई बार दस्तक देने से ठंड में इजाफा होता चला गया और गर्माहट का जरा भी एहसास नहीं हो पाया। 

दफ्तरों में हीटर के सहारे काम

ठंड के चलते दफ्तरों में कामकाज हीटर के सहारे चला। लोग ऊनी कपड़े पहनने को मजबूर रहे। इस बीच ऊनी कपड़ों की दुकानों में खासी भीड़ नजर आई। 

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वायुमंडलीय विज्ञानी डा नरेंद्र सिंह के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में गिरावट रहेगी। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही। अधिकतम 18 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 50 प्रतिशत रही।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 28 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views