उत्तराखंड का अगला मुख्य सचिव कौन ? नहीं मिला तो ये हो सकते हैं नए मुख्य सचिव

Spread the love

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार खत्म होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 30 सितंबर को उनका छह महीने का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इस बीच सियासी हलकों से लेकर सत्ता गलियारों में रतूड़ी को फिर सेवा विस्तार देने की चर्चाएं गरम हैं।

हालांकि, यदि उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलता, तो वरीयता पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन राज्य के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं। 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी अपनी सेवानिवृत्ति से दो माह पूर्व 31 जनवरी 2024 को मुख्य सचिव बनीं थीं। दो महीने का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रदेश सरकार ने छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया था।
यदि उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलता तो वरिष्ठता सूची के हिसाब से अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन उनकी जगह लेंगे, लेकिन सेवा विस्तार मिलने के बाद बर्द्धन सीएस की कुर्सी से अभी दूर हैं। हालांकि, 30 सितंबर को राधा रतूड़ी को मिला छह महीने का सेवा विस्तार खत्म हो रहा, लेकिन उन्हें फिर से सेवा विस्तार देने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सत्तारूढ़ दल से लेकर सचिवालय के भीतर यही बातें हो रही कि उन्हें सेवा विस्तार मिल सकता है।

सीएम ने अभी नहीं खोले पत्ते

उत्तराखंड का अगला मुख्य सचिव कौन होगा, इस प्रश्न के उत्तर के लिए सबकी निगाहें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर लगी हैं। मुख्यमंत्री ने चूंकि अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं, इसलिए रहस्य और ज्यादा गहराता जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के स्तर पर भी अभी सेवा विस्तार के संबंध में किसी भी तरह के पत्राचार की खबर नहीं है। सेवा विस्तार का निर्णय मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्र सरकार के स्तर से लिया जाता है।

वरिष्ठता में आनंद बर्द्धन सबसे आगे
राज्य सचिवालय से राधा रतूड़ी की विदाई के बाद वरिष्ठता सूची के हिसाब से अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सबसे आगे होंगे। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी बर्द्धन जून 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 26 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views