दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया, मुंबई में बारिश से हाल बेहाल

Spread the love

नई दिल्ली। देशभर में मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। उत्तर भारत और दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है।

अगले 24 घंटों में दिल्ली, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र व कच्छ, पश्चिम राजस्थान, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी के कई निचले इलाकों में यमुना का पानी घुसने लगा है। इसके साथ ही हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा जाएगा। इसके साथ जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने की आशंका है। प्रशासन ने कई इलाकों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश से लेकर मुंबई तक बारिश का कहर

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। कई जगहों पर भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। स्कूल बंद हैं और कई सड़कें मलबे से बाधित हैं।

राज्य में भारी बारिश के बाद दो राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) समेत कुल 385 सड़कें बंद हो गई हैं। मंडी में एनएच 70 (मंडी-कोटली मार्ग) बंद है, जबकि सिरमौर में एनएच 707 (हाटकोटी से पांवटा साहिब) भूस्खलन के बाद कई स्थानों पर बंद हो गया है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश से लोगों का हाल-बेहाल है। सड़कों पर पानी भरा है और इस वजह से यातायात में परेशानी आ रही है।

तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ और उत्तर पंजाब के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, केरल, उत्तर कोंकण और गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश मुमकिन है।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

दिल्ली में आज यानी गुरुवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 से 32°C और 23 से 25°C के बीच रहने की संभावना है।

स्काईमेट के मुताबिक, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, केरल, उत्तर कोंकण और गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्से, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं 25 जुलाई को भी दिल्ली में बारिश का अनुमान है।

मछुआरों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 23 जुलाई से 28 जुलाई 2025 तक अरब सागर में गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल तटों और आसपास के समुद्री क्षेत्र की ओर जाने से बचें।

वहीं लक्षद्वीप, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्रों, दक्षिण-पूर्व, पूर्व-मध्य, उत्तर-पूर्व अरब सागर के कई हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य अरब सागर के आसपास के क्षेत्रों; सोमालिया तट और आसपास के समुद्री क्षेत्रों, दक्षिण ओमान और आसपास के यमन तट और आसपास के समुद्री क्षेत्रों भी जाने से बचें।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)