अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,दो सगे भाईयों सहित चार की मौत

Spread the love

बागेश्वर। जनपद में रविवार सुबह बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को नदी से बाहर निकाला।  पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

मिजह  जानकारी के अनुसार बागेश्वर के बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर तुपेड के पास दिल्ली नंबर की अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर खाई में जा गिरी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। उसके पश्चात टीम खाई में उतरकर नदी तक पहुंची।  जहां मृतकों के शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया। जहां से शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है।

घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। मृतकों के नाम कमल प्रसाद पुत्र लक्ष्मण राम (उम्र 26 वर्ष), निवासी- वडयूडा, रीमा, बागेश्वर,नीरज कुमार पुत्र हरीश राम (उम्र 25 वर्ष), निवासी- जुनयाल दोफाड, बागेश्वर,दीपक आर्या पुत्र हरीश राम (उम्र 22 वर्ष), निवासी- जुनयाल दोफाड, बागेश्वर व कैलाश राम पुत्र देव राम (उम्र 24 वर्ष) निवासी- जुनयाल दोफाड़, बागेश्वर बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि नीरज और दीपक सगे भाई थे। इस मामले में फायर अधिकारी गोपाल रावत ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। जहां शवों का रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल लिया गया है। साथ ही हादसे की जांच में जुट गई है।

  • Related Posts

    महिला सशक्तिकरण के चार सूक्त – शिक्षा, विवेक, ध्यान एवं चुनौती : डॉ.अनिल कुमार दीक्षित प्रोफेसर मायदेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)     महिला सशक्तिकरण के चार सूक्त – शिक्षा, विवेक, ध्यान  एवं चुनौती : डॉ.अनिल कुमार दीक्षित प्रोफेसर मायदेवी विश्वविद्यालय देहरादून।    (“विषय…

    प्रथम परमवीर चक्र विजेता और बड़गाम का युद्ध।

    Spread the love

    Spread the love  हरी राम यादवसूबेदार मेजर (ऑनरेरी)अयोध्या/लखनऊ                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विरासत पर गर्व, विकास का संकल्प और समृद्ध भविष्य की ओर मध्यप्रदेश

    • By User
    • November 1, 2026
    • 8 views
    विरासत पर गर्व, विकास का संकल्प और समृद्ध भविष्य की ओर मध्यप्रदेश

    न जाने तुम — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 1, 2026
    • 17 views
    न जाने तुम — सुल्तान अली गहलोत

    सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…….. 

    • By User
    • November 1, 2026
    • 11 views
    सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…….. 

    रिश्तों की भूमि को प्यार की नमीं देकर उपजाऊ बनाइए

    • By User
    • November 1, 2026
    • 9 views
    रिश्तों की भूमि को प्यार की नमीं देकर उपजाऊ बनाइए

    व्यवहार परिवर्तन से समाज को मिलेगी नई दिशा- कलेक्टर संजय अग्रवाल।

    • By User
    • November 1, 2026
    • 10 views
    व्यवहार परिवर्तन से समाज को मिलेगी नई दिशा- कलेक्टर संजय अग्रवाल।

    संसद में गूंजा करीमनगर का नाम: एस.आर.आर कॉलेज की छात्रा श्रीनित्या ने ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम में किया तेलंगाना का प्रतिनिधित्व।

    • By User
    • November 1, 2026
    • 9 views
    संसद में गूंजा करीमनगर का नाम: एस.आर.आर कॉलेज की छात्रा श्रीनित्या ने ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम में किया तेलंगाना का प्रतिनिधित्व।