लोको पायलटों के पदोन्नति की परीक्षा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, दो अधिकारी समेत 26 लोगों को ले गई अपने साथ

Spread the love
पीडीडीयू नगर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल मुख्यालय पर लगभग 28 घंटे तक सीबीआई की छापेमारी ने हलचल मचा दी है। इस दौरान सीबीआई ने लंबी चली पूछताछ के बाद दो शाखा प्रमुख समेत 26 लोको पायलटों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश करने ले गई। 

आरोप है कि लोको पायलट इंस्पेक्टर परीक्षा में धांधली की जा रही थी। लोको पायलटों के पदोन्नति की परीक्षा दिलाने के नाम पर रिश्वत ली जा रही थी। सोमवार की देर रात नगर स्थित काली महल के पास एक मैरिज लॉन से नौ लोको पायलटों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद अगले दिन मंगलवार को पीडीडीयू मंडल के सभागार में सभी को बुलाकर जांच पूछताछ की गई। शाम चार तक लोको पायलटो की संख्या बढ़कर लगभग 26 हो गई। 

इसमें मालूम हुआ क‍ि अधिकारी व कर्मचारियों के घर से एक करोड़ से अधिक नकदी की भी बरामदगी हुई है। धांधली के इस खेल में सिर्फ रेलकर्मी और लोको पायलट ही संलिप्त नहीं, बल्कि इसके पीछे एक बड़े रैकेट का हाथ है। कई बड़े अधिकारी भी जांच के बाद संदेह के घेरे में आ गए। 

 

एक सेवानिवृत्त लोको निरीक्षण रामायण भी है। मुख्य कार्यालय अधीक्षक संजय मिश्रा व नीरज वर्मा हैं। सीबीआई ने सुशांत पराशर को मुगलसराय के कालीमहाल इलाके के लॉज से रंगे हाथ पकड़ा। यह धांधली पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज प्लांट डिपो में आयोजित चीफ लोको पायलट इंस्पेक्टर परीक्षा में हो रही थी। इस परीक्षा में 80 परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे।

सीबीआई इस तरह पकड़ा आरोपितों को

पुलिस सूत्रों की मानें तो लोको पायलट प्रमोशन के लिए एग्जाम देने आए थे। रेलवे के कार्मिक विभाग के एक बाबू ने सभी को लान में ठहराया था। आरोप है कि परीक्षा में नकल कराकर प्रमोशन दिलाने के एवज में रिश्वत ली गई थी। इसकी सूचना सीबीआई को हो गई। सीबीआई के अधिकारियों ने फौरी कार्रवाई करते हुए सभी लोको पायलटों को हिरासत में ले लिया है। 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के काली महाल स्थित राज मैरेज लान है। लान का संचालन चुन्ना नामक व्यक्ति करता है। चुन्ना के मोबाइल फोन पर पीडीडीयू रेल मंडल मुख्यालय के कार्मिक विभाग के बाबू संजय मिश्रा का फोन आया। संजय ने कहा कि कुछ लोको पायलट प्रमोशन का एग्जाम देने के लिए आए हैं। उन्हें लान में रुकने की व्यवस्था कर दो। इसकी जानकारी सीबीआइ को हो गई। रिश्वत लेकर सभी का एग्जाम पास करा कर प्रमोशन कराया जा रहा था। पूरे मामले की जानकारी सीबीआई को हो गई थी। सीबीआइ की सूचना पर इंस्पेक्टर विजय बहादुर तत्काल फोर्स के साथ लान पहुंचे और नौ लोको पायलट को हिरासत में ले लिया था।

इन धाराओं में पंजीकृत हुआ मुकदमा

पकड़े गए सभी लोगों पर सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 7, 7 ए व 8 है।

  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views