यूपी के पुलिस विभाग में नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Spread the love
लखनऊ। पुलिस विभाग में नौ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। डीजी फायर सर्विस के पद पर 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा को तैनाती दी गई है। बीते दिनोें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे डीजी आदित्य मिश्रा प्रतीक्षारत थे। जबकि डा.के. एजिलरसन को आइजी यूपी 112 बनाया गया है। पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अधिकारी भी इधर से उधर किए गए हैं। जल्द अन्य अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी हो सकती है। 

नाम वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती
डॉ. के. एजिलरसन संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी आइजी यूपी 112
मनोज कुमार सोनकर डीआइजी एटीएस डीआइजी पीएसी अनुभाग वाराणसी
शगुन गौतम एसपी सतर्कता अधिष्ठान एसपी एपीटीसी सीतापुर
राजेश कुमार सिंह डीआइजी/पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी
देवरंजन वर्मा डीआइजी (प्रतीक्षारत) डीआइजी नियम व ग्रंथ
आशीष श्रीवास्तव पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ
अपर्णा गुप्ता पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ एसपी, पुलिस मुख्यालय लखनऊ
सूरज कुमार राय पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा सेनानायक छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ

तीन पीसीएस अधिकारियों के हुए थे तबादले

इससे पहले सोमवार को प्रदेश सरकार ने तीन पीसीएस अधिकारियों के तबादले क‍िए थे। इनमें आदित्य कुमार प्रजापति को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव से अपर जिलाधिकारी (वित्त-राजस्व) प्रतापगढ़ बनाया गया है। वहीं, कुंवर बहादुर सिंह को बिजनौर के उपजिलाधिकारी से सचिव, विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर व कार्तिकेय सिंह को लखीमपुर खीरी के उपजिलाधिकारी से बाराबंकी के उपजिलाधिकारी बनाया गया है।
  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views