11 वें ज्योर्तिलिंग व पर्वतराज हिमालय की गोद में बसें भगवान केदारनाथ की यात्रा का आगाज रविवार को केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरव पूजन के साथ होगा!

Spread the love

ऊखीमठ: लक्ष्मण सिंह नेगी

11 वें ज्योर्तिलिंग व पर्वतराज हिमालय की गोद में बसें भगवान केदारनाथ की यात्रा का आगाज रविवार को केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरव पूजन के साथ होगा।
युगों से चली परम्परा के अनुसार भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से धाम रवाना होने से पूर्व शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में भैरव पूजन की परम्परा है! इसी परम्परा के तहत रविवार को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में भैरव पूजन के साथ केदारनाथ यात्रा का आगाज होगा! भैरवनाथ को केदार पुरी का क्षेत्र रक्षक माना जाता है तथा लोक मान्यताओं के अनुसार भैरवनाथ पूजन के बाद भैरवनाथ केदार पुरी के लिए रवाना हो जाते हैं! केदार पुरी से लगभग 1 किमी दूर सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य भैरवनाथ की तपस्थली है! केदारनाथ की तर्ज पर भैरवनाथ के कपाट खोलने व बन्द करने की परम्परा युगों पूर्व की है! मन्दिर समिति द्वारा रविवार को होने वाले भैरव पूजन की सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी है तथा भैरव पूजन में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं ने ऊखीमठ की ओर रूख कर दिया है! जानकारी देते हुए मन्दिर समिति कार्यधिकारी आर सी तिवारी ने बताया कि रविवार को समपन्न होने वाली भैरवनाथ पूजन की सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी है तथा रविवार को सांय लगभग सात बजे से प्रधान पुजारियों व विद्वान आचार्यों द्वारा वेद ऋचाओं के साथ परम्परानुसार भैरव पूजन किया जायेगा जिसमें देश – विदेश व स्थानीय श्रद्धांलु शामिल होकर 10 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा के निविध्न समपन्न होने तथा विश्व समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली की कामना करेंगे! उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी ओकारेश्वर मन्दिर को आठ कुन्तल व तथा विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी को आठ कुन्तल फूलों से सजाने के प्रयास किये जा रहे हैं मगर ऋर्षिकेश में फूल न मिलने के कारण दिल्ली सम्पर्क किया जा रहा है! वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि मन्दिर समिति का केदारनाथ पहुंचे 24 सदस्यीय एडवास दल द्वारा मुख्य मन्दिर सहित सहायक मन्दिरों मे रंग – रोगन का कार्य पूर्ण कर दिया गया है तथा 9 मई से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को चाक – चौबन्द करने के निर्देश एडवास दल को दिये गये हैं तथा एडवास दल द्वारा सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है!

  • Related Posts

    विभीषण के पवित्र मंदिर धर्म और भक्ति का अनुपम संगम

    Spread the love

    Spread the love संजय सोंधी  (संयुक्त सचिव)  भूमि एवं भवन विभाग  दिल्ली सरकार।       विभीषण के पवित्र मंदिर धर्म और भक्ति का अनुपम संगम।   विभीषण, रावण के…

    अजय देवगन नाम में एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका में।

    Spread the love

    Spread the love          फिल्मी दुनियां अजय देवगन नाम में एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका में।   क्या होगा जब आप किसी हादसे का शिकार होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कन्नौज में निष्पक्ष भर्ती परीक्षा का भरोसा: डीएम-एसपी ने संभाली कमान, कंट्रोल रूम से केंद्रों तक कड़ी निगरानी।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 4 views
    कन्नौज में निष्पक्ष भर्ती परीक्षा का भरोसा: डीएम-एसपी ने संभाली कमान, कंट्रोल रूम से केंद्रों तक कड़ी निगरानी।

    दर्शन दिवस पर ज्योतिर्मठ में हुआ श्रीमाताजी का स्मरण

    • By User
    • April 25, 2026
    • 12 views
    दर्शन दिवस पर ज्योतिर्मठ में हुआ श्रीमाताजी का स्मरण

    केदारनाथ यात्रा को लेकर जल संस्थान अलर्ट।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 4 views
    केदारनाथ यात्रा को लेकर जल संस्थान अलर्ट।

    दिनकर, तुम्हें प्रणाम!

    • By User
    • April 25, 2026
    • 4 views
    दिनकर, तुम्हें प्रणाम!

    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 6 views
    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    महिला आरक्षण बनाम परिसीमन पर बहस, कांग्रेस विधायक तिवारी की सरकार को चुनौती, कहा महिलाओ के लिए 33% आरक्षण लागू होता है और अल्मोड़ा विधानसभा की सीट महिला आरक्षित होती है तो उनके परिवार से कोई महिला नहीं लड़ेगी चुनाव।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 19 views
    महिला आरक्षण बनाम परिसीमन पर बहस, कांग्रेस विधायक तिवारी की सरकार को चुनौती, कहा महिलाओ के लिए 33% आरक्षण लागू होता है और अल्मोड़ा विधानसभा की सीट महिला आरक्षित होती है तो उनके परिवार से कोई महिला नहीं लड़ेगी चुनाव।