Spread the love

 

राजकुमार कुम्भज

जवाहरमार्ग, इन्दौर

________________________

 

(नया अध्याय, देहरादून)

 

 

लम्बे बालों वाला एक कवि

________________________

लम्बे बालों वाला एक कवि

किसी दूसरे गंजे कवि की ओर 

उसका गंजत्व देख-देख हॅंसता है

और दिसम्बर में ही 

अप्रैल-मई हो जाता है

गाता है भॅंग-राग 

अभॅंग की जगह

रोटी को रौंदता है पैरों तले

और चमकदार जूते 

रख लेता है सिर ऊपर

लम्बे बालों वाला एक कवि

कुछ इस तरह भी

समकालीन हिंदी कविता का

एक महत्वपूर्ण और पूर्णकालिक 

मौलिक हस्ताक्षर हो जाता है

और फिर इधर-उधर से 

और पता नहीं किधर-किधर से

टोकरी भर-भर पुरस्कार पाता है

लम्बे बालों वाला एक कवि ही 

सुकोमल कवि कहलाता है

तुम क्या कवि कहलाओगे साले चूतिए

एक बाल तक तो बचा नहीं सके

कल से आज तक ख़ुद की खोपड़ी का

कविता क्या ख़ाक़ बचाओगे ?

________________________

 

 

 

_____________________
एक और रात दिसम्बर की
_____________________
एक और रात दिसम्बर की
है पिछले बरस जैसी ही है बिल्कुल
पृथ्वी पर अन्न-जल की तलाश में
भूख-प्यास की पुकार को पुकारते हुए
भय है कि भयग्रस्तता के मारे हैं सभी
जागते हुए,भागते हुए हाॅंफते-काॅंपते
भागती रेलगाड़ी में सवार हैं सभी के सभी
पुल नीचे सूखी नदी ऊपर सुलगता अलाव
सुल्तान की नींद में ख़लल नहीं ज़रा भी
गहन-गहरे सुनहरे सपनों में सोया है वह
खोया है बचपन का जादू मेलों की भीड़ में
पीठ हैं,भेड़ें हैं,ऊन है दूसरों के लिए
बज रही है बाॅंसुरी भी कि जल रहा है रोम
अभी-अभी सिनेमाघर से निकले हैं लोग
भीतर देखा सभी ने,सभी कुछ गर्म
चर्चा गर्म,गोश्त गर्म,नारे गर्म परदे पर
रम है और राम है और हैं शब्द दो ही
जिन्हें अंग्रेज़ी में लिखकर देखता हूॅं मैं
कुछ तो गड़बड़झाला है मोहनदास
सिर्फ़ एक दुकान नहीं है ये महाजन की
बिकती हैं अरावली पर्वतमालाऍं भी यहीं
मैं उतारना चाहता हूॅं छिलके चीज़ों के
फिर भी हैं उम्मीदें कि छूट जाती हैं पीछे
और छूट जाती हैं कई-कई ज़रुरी चीज़ें
रिक्तता में रह जाती हैं रिक्तताऍं संपूर्णतः
फिर व्याकरण और प्याज़ के ही नहीं
उतरता हूॅं छिलके ज़रा-ज़रा आग के भी
एक और रात दिसम्बर की।
_____________________

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि