मासूम पर हमला करने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

Spread the love

पौड़ी। श्रीकोट गंगानाली क्षेत्र में बीती रात बच्ची पर हमला करने वाला गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो ही गया। हालांकि इस हमले में बच्ची बुरी तरह घायल हुई हैं, जिसे हायर सेंटर रैफर किया गया है।
बता दें कि बीती रात श्रीनगर स्थित श्रीकोट गंगानाली क्षेत्र में घर के आंगन में खेल रही एक सात वर्षीय मासूम पर गुलदार ने हमला कर दिया था। जिसमें बच्ची बुरी तरह से घायल हो गयी। जिसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया है। जहां बच्ची का उपचार चल रहा है।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए वन विभाग ने घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया था। जिसके बाद गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। रेंज अधिकारी ललित मोहन सिंह नेगी बताया कि गुलदार को वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू कर पौड़ी नागदेव रेंज लाया गया है। जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अस्पताल प्रशासन को बच्ची का उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही वन विभाग और प्रशासन की टीम को घटना का संज्ञान लेने के निर्देश दिए थे। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

  • Related Posts

    भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो हरिद्वारः  (नया अध्याय)       भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।     अलीगढ़ (हरिद्वार),…

    कानून के छेत्र में आपराधिक मामलों को सुलझाने का फॉरेंसिक विज्ञान अब बना न्यायिक विज्ञान।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         कानून के छेत्र में आपराधिक मामलों को सुलझाने                का फॉरेंसिक विज्ञान अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हम सबका यह अभियान है, वित्तीय साक्षरता का पैगाम है।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 15 views
    हम सबका यह अभियान है, वित्तीय साक्षरता का पैगाम है।

    तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ…….. 

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
    तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ…….. 

    मैं आजाद था, आजाद हूं, और आजाद रहूंगा

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
    मैं आजाद था, आजाद हूं, और आजाद रहूंगा

    स्वाती नक्षत्र के संयोग से सजी दीपावली 8 नवम्बर को-पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 16 views
    स्वाती नक्षत्र के संयोग से सजी दीपावली 8 नवम्बर को-पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री।

      “प्रेम की ज्योत: जीवन का अंधकार मिटाए।”

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
      “प्रेम की ज्योत: जीवन का अंधकार मिटाए।”

    भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
    भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।