बड़ा झटकाःदिग्गज कांग्रेसी नेता दिनेश अग्रवाल ने थामा भाजपा का दामन

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता दिनेश अग्रवाल ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। जिससे कांग्रेस को गहरा राजनीतिक झटका लगा है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दिनेश अग्रवाल पिछले काफी समय से कांग्रेस में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। शनिवार को लंबे गिले-शिकवों के बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। दिनेश अग्रवाल सात बार विधायक का टिकट पाने, मेयर का टिकट पाने और मंत्री भी रह चुके हैं। दिनेश अग्रवाल 1993 और 1996 में उत्तर प्रदेश के समय देहरादून विधानसभा सीट से चुनाव लड़े, लेकिन हरबंस कपूर से हार गए।

राज्य बनने के बाद 2002 व 2007 में लगातार दो चुनाव में उन्होंने लक्ष्मण चैक सीट पर नित्यानंद स्वामी को हराया। फिर 2012 में धर्मपुर विधानसभा सीट पर प्रकाश ध्यानी को हराकर विधायक बने। 2017 के चुनाव में वह भाजपा के विनोद चमोली से हार गए। इसके बाद 2018 में मेयर नगर निगम का चुनाव भी हार गए। इन दो हार के बाद से दिनेश अग्रवाल पार्टी में तो रहे, लेकिन उनकी भूमिका ज्यादा प्रभावशाली नहीं थी। पिछले कुछ दिनों से उनके बगावती सुर सुनने को मिलने लगे थे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उन्हें मनाने की पुरजोर कोशिश की। जिसमें वे नाकाम रहे।

  • Related Posts

    भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो हरिद्वारः  (नया अध्याय)       भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।     अलीगढ़ (हरिद्वार),…

    कानून के छेत्र में आपराधिक मामलों को सुलझाने का फॉरेंसिक विज्ञान अब बना न्यायिक विज्ञान।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         कानून के छेत्र में आपराधिक मामलों को सुलझाने                का फॉरेंसिक विज्ञान अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हम सबका यह अभियान है, वित्तीय साक्षरता का पैगाम है।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 15 views
    हम सबका यह अभियान है, वित्तीय साक्षरता का पैगाम है।

    तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ…….. 

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
    तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ…….. 

    मैं आजाद था, आजाद हूं, और आजाद रहूंगा

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
    मैं आजाद था, आजाद हूं, और आजाद रहूंगा

    स्वाती नक्षत्र के संयोग से सजी दीपावली 8 नवम्बर को-पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 16 views
    स्वाती नक्षत्र के संयोग से सजी दीपावली 8 नवम्बर को-पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री।

      “प्रेम की ज्योत: जीवन का अंधकार मिटाए।”

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
      “प्रेम की ज्योत: जीवन का अंधकार मिटाए।”

    भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
    भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।