चार धाम यात्रा का आगाज हो गया लेकिन आशा से अधिक यात्रियों का आने से शासन प्रशासन के हाथ पैर फूल रहे हैं

Spread the love

भटवाड़ी (उत्तरकाशी) कुशलता प्रसाद रतूड़ी

चार धाम यात्रा का आगाज हो गया लेकिन आशा से अधिक यात्रियों का आने से शासन प्रशासन के हाथ पैर फूल रहे हैं
उत्तराखंड के प्रसिद्ध चार धाम बद्रीनाथ केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट तो खुल गये लेकिन आशा से अधिक यात्रियों के आने से शासन प्रशासन यात्रा संचालन की व्यवस्था को लेकर नाकाम साबित हो रहा है । प्रत्येक वर्ष शासन यात्रा को व्यवस्थित संचालन के बड़े बड़े दावे कर प्रशासन को उठकर बैठक करवाता है लेकिन यात्रा के शुरूआत में ही सभी दावों की पोल खोल दी न तो शासन ने वह नहीं प्रशासन ने स्थानीय आधार पर यों कहें कि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के आधार पर कोई ठोस रणनीति यात्रा संचालन को लेकर बनाई जिससे आशा के विपरित यात्रियों के चारों धामों के लिए पहुंचने पर शासन प्रशासन के हाथ पैर फुलते नजर आ रहे हैं वहीं गंगोत्री धाम की बात करें तो यात्रियों की तादाद को देखते हुवे जाम न लगे इसके लिए प्रशासन ने जगह-जगह पर यात्रियों को रोक कर रखने व समय अनुसार संचालन करने का निर्णय भी आनन-फानन लिया गया दिख रहा है ठोस रणनीति न होने से यात्रियों को 10-10 घंटे खड़ा रहना पड़ रहा है जिससे यात्रियों को न तो खाना मिल पा रहा है और नहीं रहने का ठिकाना । यदि आलवेदर योजना से क्षैत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ होता तो ऐसी स्थिति न बनती इससे सबसे ज्यादा अगर किसी को नुक्सान हो रहा है वह सेना के वाहनों को जो जाम के कारण अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पा रहे । इसलिए यहां सड़क का चौड़ीकरण होना अति आवश्यक है । साथ ही सरकारी व्यवस्था के कारण व्यवसायों को भी काफी नुक्सान उठाना पड़ रहा है ।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)