काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
सर्दी की संस्कृति।
सर्दी बहुत सुहानी लगती।
मोहक संस्कृति को यह भरती।
स्वेटर चादर गर्म गर्म प्रिय।
सर्दी जोशीली प्रिय लगती।
गर्मजोश होता जीवन मन।
प्रीति वायु गर्म मन हरती।
गर्म गर्म स्वादिष्ट भोज्य प्रिय।
सर्दी में गर्मी मन भरती।
प्रेमपूर्ण हो संग मित्र मन।
सर्दी मन को स्वर्गिक करती।









