कवि रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
अनियन्त्रित संवेग
संवेगों को रोक न पाता।
इनको बाहर सहज बहाता।
इनमें शक्ति बहुत रहती है।
भीतर रखना नहीं सुहाता।
बाहर आना सहज धर्म है।
सच्चाई की बात बताता।
प्रेम -घृणा को कठिन रोकना।
रुकता पर मन रोक न पाता।
भावुकता इनके पीछे है ।
है संवेग सहज दिख जाता।
जिसका हृदय शुद्ध निर्मल है।
सब कह देता नहीं छिपाता।
अंतस्थल में व्यापकता अति।
भाव गंग को सदा बहाता।









