ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी के ग्रामीणों की अराध्य देवी भगवती राकेश्वरी की तपस्थली रासी गाँव में 22 वर्षों बाद आयोजित दो दिवसीय भगवती नन्दा के पौराणिक जागरो का समापन भावुक क्षणों, भगवती नन्दा मूर्ति विसर्जित व सामूहिक भोज के साथ हो गया है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

                ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी के ग्रामीणों की अराध्य देवी भगवती राकेश्वरी की तपस्थली रासी गाँव में 22 वर्षों बाद आयोजित दो दिवसीय भगवती नन्दा के पौराणिक जागरो का समापन भावुक क्षणों, भगवती नन्दा मूर्ति विसर्जित व सामूहिक भोज के साथ हो गया है। भगवती नन्दा के पौराणिक जागो के माध्यम से भगवती नन्दा की महिमा का विस्तृत गुणगान किया गया तथा मदमहेश्वर घाटी के दर्जनों गांवों के असंख्य भक्तों सहित केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पौराणिक जागरो में शामिल होकर पुण्य अर्जित किया तथा दो दिनों तक मदमहेश्वर घाटी का कण-कण व पग-पग भक्तिमय बना रहा। आने वाले कुछ वर्षों में युगों पूर्व से चली परम्परानुसार भगवती राकेश्वरी के सीमावर्ती गांवों का सीमा बन्धन किया जायेगा तथा भगवती राकेश्वरी की दिवारा यात्रा का श्रीगणेश किया जायेगा। मंगलवार को विद्वान आचार्य रोशन देवशाली व विपिन सेमवाल ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाये समपन्न कर भगवती राकेश्वरी, भगवती नन्दा, भगवान मदमहेश्वर सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन किया तथा रात्रि 8 बजे से पूर्ण सिंह पंवार व शिवराज सिंह पंवार के नेतृत्व में पौराणिक जागरो का शुभारंभ किया गया। रात्रि भर पौराणिक जागरो के माध्यम से भगवती नन्दा के जन्म से लेकर हिमालय भ्रमण की महिमा का गुणगान किया गया। बुधवार को सुबह आठ बजे से महिलाओं के कीर्तन भजनों से भगवती नन्दा की महिमा का गुणगान किया गया तथा दोपहर को भगवती नन्दा ने सामूहिक भोज का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया तथा भगवती नन्दा की मूर्ति को जगत कल्याण के लिए प्राकृतिक जल स्रोत पर विसर्जित किया गया। भगवती नन्दा की मूर्ति विदा होने पर महिलाओं की आंखे छलक उठी तथा महिलायें दूर – दूर तक भगवती नन्दा को भावुक क्षणो से विदा करती रही। पौराणिक जागरो में प्रतिभाग करनी पहुंची केदारनाथ विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान मिलन के त्यौहार होते हैं तथा धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से ग्रामीणों में भाईचारा व आपसी सौहार्द बना रहता है। राकेश्वरी मन्दिर समिति अध्यक्ष जगत सिंह पंवार ने बताया कि पौराणिक जागरो में पांच हजार से अध्यक्ष श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया।

इस मौके पर राज्य महिला आयोग सदस्य दर्शनी पंवार, निवर्तमान प्रधान कुन्ती नेगी, बिक्रम सिंह नेगी, दलवीर नेगी, भगवती प्रसाद भटट्, नरेन्द्र भटट्, मन्दिर समिति उपाध्यक्ष मदन भटट्, शिव सिंह रावत, कुवर सिंह रावत, जीतपाल सिंह पंवार, प्रकाश पंवार, बिक्रम सिंह रावत, राकेश नेगी, अवतार सिंह राणा, मानवेन्द्र भटट्, ईश्वरी प्रसाद भटट्, रविन्द्र भटट्, लवीश राणा, दलीप रावत, सूरज भटट्, बलवीर भटट्, रणजीत रावत, कार्तिक खोयाल सहित विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि व आठ जुला गांवों के हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में घोषित तिथि के अनुसार इस बार भगवान केदारनाथ के कपाट आगामी 11 नवम्बर को भैयादूज पर्व पर शुभ लगनानुसार शीतकाल के लिए बन्द कर दिये जायेगें !

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   ऊखीमठः 11 वें ज्योतिर्लिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर तकलीफ एक सबक हैं

    • By User
    • November 20, 2026
    • 5 views
    हर तकलीफ एक सबक हैं

    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    • By User
    • November 19, 2026
    • 20 views
    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री

    • By User
    • November 19, 2026
    • 9 views
    पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री

    यत्र नारी पूज्यंनते, रमन्ते तत्र देवता – डॉ. अनिल दीक्षित, मायादेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    • By User
    • November 19, 2026
    • 11 views
    यत्र नारी पूज्यंनते, रमन्ते तत्र देवता – डॉ. अनिल दीक्षित, मायादेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    योगी आदित्यनाथ की पैरवी और नरेंद्र मोदी की चुप्पी?

    • By User
    • November 19, 2026
    • 11 views
    योगी आदित्यनाथ की पैरवी और नरेंद्र मोदी की चुप्पी?
    • By User
    • November 19, 2026
    • 12 views