गेंवला गांव की द्याणियों ने बौखनाग को चढाया सोने का छत्र, मन्नत भी मांगी।

Spread the love

 ब्यूरो ब्रह्मखाल (उत्तरकाशी): सुरेश चंद रमोला।

 

गेंवला गांव की द्याणियों ने बौखनाग को चढाया सोने का छत्र, मन्नत भी मांगी।

बौखनाग टापू की पूर्वमुखी तलहटी मे बसा सुंदर रमणिक गांव गेंवला मे प्राचीन समय से ही बौखनाग को आराध्य देव के रुप मे माना जाता है। यहाँ हर वर्ष 15 गते मंगसीर को बौख नागराजा का भब्य और दिब्य मेला आयोजित होता है और अपने ईष्ट को ग्रामवासी गंगाजल और दूध से स्नान कराते है। पीत वस्त्र और श्रीफल का चढावा चढा कर बौखनाग को भेंट दी जाती है। इस वर्ष के मेले के स्वरुप को गांव की विवाहित लडकियां जिन्हे लोकभाषा द्याणियां कहते है ने बहुत आकर्षक और भब्य बनाया। गांव की 200 से अधिक द्याणियों ने अपने मैती इष्ट देव बौखनाग को आठ तोले का सोने का छत्र भेंट किया और पूजा अर्चना के साथ फूल मालाओं से श्रृगांर किया। उन्होने विश्वराणा देवता, मात्रिकाएं और पांच पाडवो का भी पूजन किया। स्थानीय निवासी गिरीश रावत ने भी श्रद्धा से चांदी का धुपाणा देवताओं को भेंट किया।

ग्रामीणों ने भी अपनी इन द्याणियों का स्वागत कर उन्हें देवता का प्रतीक चिन्ह वा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मेले मे द्याणियों ने अपने मैतियों के साथ मिलकर खूब खुशियाँ मनाई। रासू, तांदी नृत्य कर देव पालकी के साथ नाचती खेलती लडकियों ने गांव का माहौल भक्तिमय बन दिया। इस बार मेला स्थानीय दीपावली बग्वाल के आने से घरों पर विशेष प्रकार के पकवान की खुशूबू से भर गया। बग्वाल मे देवलांग और ब्रततोड का उत्सव भी मनाया गया और नाच गानो के साथ एक साल के लिये देव पालकी को भंडारा गया। इस दौरान गांव के लोग दूर दूर से गांव आये और इस मेले के गवाह बने।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में घोषित तिथि के अनुसार इस बार भगवान केदारनाथ के कपाट आगामी 11 नवम्बर को भैयादूज पर्व पर शुभ लगनानुसार शीतकाल के लिए बन्द कर दिये जायेगें !

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   ऊखीमठः 11 वें ज्योतिर्लिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जीवन एक चक्रव्यूह है, इसे तोड़िए हिम्मत से

    • By User
    • November 20, 2026
    • 12 views
    जीवन एक चक्रव्यूह है, इसे तोड़िए हिम्मत से

    हर तकलीफ एक सबक हैं

    • By User
    • November 20, 2026
    • 7 views
    हर तकलीफ एक सबक हैं

    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    • By User
    • November 19, 2026
    • 20 views
    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री

    • By User
    • November 19, 2026
    • 9 views
    पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री

    यत्र नारी पूज्यंनते, रमन्ते तत्र देवता – डॉ. अनिल दीक्षित, मायादेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    • By User
    • November 19, 2026
    • 11 views
    यत्र नारी पूज्यंनते, रमन्ते तत्र देवता – डॉ. अनिल दीक्षित, मायादेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    योगी आदित्यनाथ की पैरवी और नरेंद्र मोदी की चुप्पी?

    • By User
    • November 19, 2026
    • 11 views
    योगी आदित्यनाथ की पैरवी और नरेंद्र मोदी की चुप्पी?