काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
सकारत्मक माहौल सकारत्मक जीवन।
(Positive vibe positive life)
जिसके मन में सत्य विचरता।
सच्चाई के पथ वह चलता।
भव्य भाव ही शिव विभूति है।
दिव्य भाव से जीवन फलता।
अगर सुगंधित वात-आवरण।
मानव जीवन हरदम खिलता।
जो सबका सम्मान करे वह।
उसका जीवन सहज सँवरता।
सम्बन्धों में जहाँ मधुर रस।
सतत सफ़ल यह जीवन बनता।
हो माहौल जहाँ अति शीतल।
मूल्य व्यक्ति का उन्नत रहता।
सबसे हिलमिल जो रहता है।
वह सुन्दर मानव मन लगता।
उत्तम सोच भाव यदि निर्मल।
मानव जीवन में मधु प्रियता।
आसपास की शुद्ध वृत्ति।
से, मानव मन में सत शुभ शुचिता।









