संजय एम. तराणेकर, (कवि, लेखक व समीक्षक)
इंदौर (मध्यप्रदेश)
मत लिखो गांधी, वाड्रा हो तुम,
अरे भई मत लिखो गांधी, वाड्रा हो तुम,
आपकी पार्टी भले चाहे जाए झूम झूम।
बाबा ने दिया बहना को राखी का गिफ्ट,
ये वायनाड में मिली है तभी उसे लिफ्ट!
लो प्रियंका हो गई लोकसभा में शिफ्ट।
अरे भई मत लिखो गांधी, वाड्रा हो तुम,
आपकी पार्टी भले चाहे जाए झूम झूम।
ये कहती हो मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूँ,
हां, मैं केरल से आगे भी बढ़ सकती हूँ!
मैं मम्मी को भी सरप्राइज दे सकती हूँ।
अरे भई मत लिखो गांधी, वाड्रा हो तुम,
आपकी पार्टी भले चाहे जाए झूम झूम।
मैं लू पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प,
अगर सोनियाजी खोज रहीं है विकल्प!
हाँ, कोशिश करूंगी हो जाए कायाकल्प।
अरे भई मत लिखो गांधी, वाड्रा हो तुम,
आपकी पार्टी भले चाहे जाए झूम झूम।
राहुल बाबा आपने घुमाया खूब संविधान,
इतने सालों से पार्टी में न डाल सके जान!
भैया अब तो दे दो बहना के हाथ कमान।









