डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या,(उ0प्र0)
दोहे
जाड़े में रोचक लगे, नित सूरज की धूप।
सबको देती लाभ यह, रंक रहे या भूप।।
धूप गुनगुनी सूर्य की, दे राहत-आराम।
ठंडक से रक्षा करे, बिना चुकाए दाम।।
प्यारा-प्यारा सा लगे, पंछी-कलरव-गान।
अद्भुत-अनुपम गीत ये, लगे क़ुदरती तान।।
मन प्रसन्न,हिय तुष्ट हो, हो यदि सौम्य स्वभाव।
सबको होता प्रिय वही, रहता बिना तनाव।।
क्रीड़ा के मैदान में, कभी न होती हार।
यदि ऊँचा हो आत्मबल, कहे ग्रंथ का सार।।









