खत्म हुई अठखेलियाँ

Spread the love

डॉo सत्यवान सौरभ,

कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,  बड़वा (सिवानी) भिवानी, हरियाणा। 

                 तितली है खामोश (दोहा संग्रह)

     खत्म हुई अठखेलियाँ

●●●

दुनिया मतलब की हुई, रहा नहीं संकोच।

हो कैसे बस फायदा, यही लगी है सोच॥

●●●

औरों की जब बात हो, करते लाख बवाल।

बीती अपने आप पर, भूले सभी सवाल॥

●●●

मतलब हो तो प्यार से, पूछ रहे वह हाल।

लेकिन बातें काम की, झट से जाते टाल॥

●●●

लगी धर्म के नाम पर, बेमतलब की आग।

इक दूजे को डस रहे, अब जहरीले नाग॥

●●●

नंगों से नंगा रखे, बे-मतलब व्यवहार।

बजा-बजाकर डुगडुगी, करते नाच हज़ार॥

●●●

हर घर में कैसी लगी, ये मतलब की आग।

अपनों को ही डस रहे, बने विभीषण नाग॥

●●●

बचे कहाँ अब शेष हैं, रिश्ते थे जो ख़ास।

बस मतलब के वास्ते, डाल रहे सब घास॥

●●●

‘सौरभ’ डीoसीo रेट से, रिश्तों के अनुबंध।

मतलब पूरा जो हुआ, टूट गए सम्बन्ध॥

●●●

तेरी खातिर हों बुरे, नहीं बचे वे लोग।

समझ अरे तू बावरे, मतलब का संयोग॥

●●●

रिश्तों में है बेड़ियाँ, मतलब भरे लगाव।

खत्म हुई अठखेलियाँ, गायब मन से चाव॥

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 29 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views

    • 15 views