काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
प्रेम- प्रतिभा
प्रेम- प्रतिभा स्नेह रस का घोल है।
पावनी गंगा – यमुन मधु बोल है।
कृष्ण -राधा संग की है मधुबनी।
प्रीति सरवर का यहीं पर डोल है।
प्रीति में पागल हृदय द्वय का मिलन।
आत्म वन्दन स्नेह वाद्य अमोल है।
प्रीति मनहर नीति का गुणगान है।
बोल इसका आज तक क्या तोल है?
शब्द माधव का भरा इसमें सरस ।
राधिका भव प्रीति का भूगोल है।









