काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
मेरा शहर बनारस पावन।
मेरा पावन शहर सुगंधित।
महादेव कण कण में अंकित।।
सारी जगती इस पर मोहित।
काशी मोहक नाम सुशोभित।
विश्व विजयनी काशी संस्कृति।
अति निर्मल उज्ज्वल यह धरती।
शहर बनारस दिव्य अलौकिक।
सकल विश्व में काशी नैतिक। ।
हर मानव शिवशंकर लगता।
नमो नमो वह कहता चलता।।
श्रद्धा अरु विश्वास यहाँ है।
शहर बनारस भव्य जहां है।।
शिवपुर और हरहुआ शोभित।
पांडेपुर आज़मगढ़ मोहित।।
पावन गंगा लहराती हैं।
शहर बनारस शिव भांती हैं।









