डॉ. बीना सिंह रागी, भिलाई, छत्तीसगढ़।
गांव
रंग रोगन अल्पनाएं खो गई है भावनाएं
द्वार पर तोरण कहां है सांकल पर ताला जड़ा है
फटी दायरें झांक रही है भाग्य अपना बांच रही है
मौन होकर चीखती है कह रही है वेदनाएं
है नवल नवयुग के मानव हाय रे तेरी कामनाएं
ओखला ने मुसल को खोज शीला ने बट्टे से पूछा
चकरी जाता और सुपा बिखरे पड़े हैं मुंह के औधा
रोता है माटी का चूल्हा फुकने ने हौले से बोला
ताक रही है राह वो रसोई भोजनालय
है नवल नवयुग के मानव हाय रे तेरी कामनाएं
खाट खटिया आसन कथरी मोड़ा माचिया
डोल डोरी मटका मटकी तांबा कटोरा
गौरैया चुगें दाना छत पर पाखी पिए जल सिकोरा
दादा दादी की कहानी नाना नानी की जुबानी
राजा रानी परियों वाली मर गई सब कल्पनाएं
है नवल नवयुग के मानव हाय रे तेरी कामनाएं









