डॉ. बीना सिंह रागी, भिलाई, छत्तीसगढ़।
गजल
तेरे साथ रह के मेरा जीवन संवर गया है,
आंखों का खौफ़ रफ़्ता दिल में उतर गया है।
तू कर रहा है मूझको दुनिया में इक तमाशा,
हम साथ जी रहे है पर जज़्बा मर गया है।
होने लगे हैं रौशन अब राब्ता हमारे,
रिश्ते की रहगुज़र पर शोला बिखर गया है।
जिस्मानी साथ अपना रूह से बेआशना है,
वो प्यार पहले वाला जाने किधर गया है।
तेरा मिजाज बदला, फितरत भी है बदल गई,
नामे-वफ़ा छलावा अब मुझ से कर गया है।
पहले तू रुठता था लेती मना थी ‘बीना’
रिश्ता वो आज कर के बे-मोअत्तर गया है।









