संजय एम. तराणेकर, (कवि, लेखक व समीक्षक)
इंदौर, मध्यप्रदेश।
कुर्सी के लिए रुठ जाते नेता?
खाली कुर्सी के लिए रुठ जाते नेता,
ऐसे मांगते विभाग जैसे कोई क्रेता।
एक-दूजे को फूटी आँखों ना सुहाते,
मजबूरी में गलबहियाँ कर बैठ जाते!
सत्ता में खुद को भागीदार बना पाते।
खाली कुर्सी के लिए रुठ जाते नेता,
ऐसे मांगते विभाग जैसे कोई क्रेता।
कोई किसी के पक्ष में कोई ख़िलाफ,
नहीं पता था बहुमत का भी है सैलाब!
बैठा जो विपक्ष में करता रहा विलाप।
खाली कुर्सी के लिए रुठ जाते नेता,
ऐसे मांगते विभाग जैसे कोई क्रेता।
देखो मनाया गया शिंदे को बार-बार,
वे मुंबई से सतारा भले करते रहे वार!
बड़े निर्णय से बचते रहे क्यों? सरकार।
खाली कुर्सी के लिए रुठ जाते नेता,
ऐसे मांगते विभाग जैसे कोई क्रेता।
अजित दादा को सत्ता से बड़ा प्यार,
भाजपा से नहीं इनकी कोई भी रार!
कभी-न-कभी तो लगेगी ही नैया पार।
खाली कुर्सी के लिए रुठ जाते नेता,
ऐसे मांगते विभाग जैसे कोई क्रेता।
दादा तो बरसों से कर रहे हैं इंतजार!
मुख्यमंत्री बनने का है इनका विचार,
पता नहीं इन्हें कब मिलेगा ये उपहार?









