डुंडा से लापता जेई का जल्द पता लगाने की मांग 

Spread the love

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने की पुलिस से जल्द खोजने की मांग
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के डुंडा से विगत 13 मई को लापता हुए लोनिवि के अवर अभियंता अमित चौहान का चौथे दिन भी कोई पता नहीं लगा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ शाखा उत्तरकाशी से जुड़े इंजीनियरों ने पुलिस के प्रति नाराजगी व्यक्त की। बृस्पतिवार को महासंघ ने जिलाधिकारी को पत्र देते हुए लापता जेई को जल्द खोजने की मांग की।

बृहस्पतिवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के हरीश कुड़ियाल, बीएस महर, महावीर सिंह, सोबन सिंह, तकदीर सिंह, शिवराज सिंह आदि पदाधिकारी कर्मचारी डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने डीएम को पत्र दिया। बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि देहरादून में कार्यरत अपर सहायक अभिंयता अमित चौहान गत 13 मई से डुंडा से लापता हैं। जिनकी गुमशुदगी भी थाना कोतवाली उत्तरकाशी में दर्ज है। लेकिन घटना के चार दिन बाद भी उनका पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा कि वह किसी ठेकेदार के साथ उनकी गाड़ी में बैठकर देहरादून से उत्तरकाशी आये थे। उनका फोन भी 12 मई से बंद है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद वह डुंडा देवीधार से 13 मई से लापता है। जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। कहा कि इस घटना से कार्यरत सभी सदस्यों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। जिसके लिए उन्होंने जल्द ही पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशत कर पता लगाने की मांग की है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।