यूपी सरकार कार्यकाल का अपना दूसरा अनुपूरक बजट करेगी पेश, 14 हजार करोड़ के बजट में मिल सकती हैं कई सौगातें

Spread the love

विधानमंडल के शीत सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य सरकार दूसरा अनुपूरक बजट लाएगी। बजट का आकार 14 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है। सदन में अनुपूरक बजट पेश करने से पहले मंगलवार सुबह इसे कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाएगी। अनुपूरक बजट में मुख्य फोकस नगर विकास की योजनाओं, बुनियादी ढांचे का विकास, महाकुंभ से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं, जनता से सीधे जुड़े विभागों के कार्य, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य और परिवहन रहेगा। इसमें महाकुंभ के दौरान कराए जाने वाले विकास कार्यों के साथ जेवर एयरपोर्ट के लिए धन का आवंटन किया जा सकता है।

इसलिए पेश होता है अनुपूरक बजट
अनुपूरक बजट सरकार तब पेश करती है जब उसे अपने पहले से स्वीकृत बजट में अतिरिक्त खर्च की आवश्यकता होती है। यह बजट उन खर्चों को शामिल करने के लिए भी पेश किया जाता है जिसे अनुमानित बजट में शामिल नहीं किया गया था या नई योजनाओं या नीतियों के कारण जरूरी हो गए हैं। इस वर्ष फरवरी में योगी सरकार ने करीब 7.36 लाख करोड़ रुपये का मूल बजट पेश किया था। 30 जुलाई को 12,909 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया था। ये प्रदेश सरकार का दूसरा अनुपूरक बजट होगा।
विधानसभा घेराव से डरी सरकार, कार्यकर्ताओं पर बना रही दबाव- अजय राय

 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि 18 दिसंबर को होने वाले विधानसभा घेराव को लेकर भाजपा सरकार डर गई है। सरकार के इशारे पर पार्टी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें धमकी दी जा रही है। यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है, जिसे कांग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी। वह सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक और थाने से लेकर तहसीलों तक जनता को लूटा जा रहा है। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। इन्हीं मुद्दों को लेकर 18 को विधानसभा घेराव करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पुलिस अधिकारियों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर से निकलने न देने की कोशिश की जा रही है। उन्हें तरह- तरह से धमकाया जा रहा है और आतंकित किया जा रहा है। ये सत्ता तथा कांग्रेस की लड़ाई है। इसको कांग्रेस और पुलिस की लड़ाई न बनाए। वर्ष 2027 में सत्ता बदलेगी और कार्यकर्ताओं पर जुल्म करने वाले एक- एक अधिकारी का नाम नोट कर के रखेंगे और तब हिसाब करेंगे। इस दौरान मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, ललन कुमार, प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।