सुन्दरता की कोई सीमा नहीं (Beauty has no Limits)

Spread the love

काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी, उ. प्र.।

सुन्दरता की कोई सीमा नहीं                                             (Beauty has no Limits)

सुन्दरता सीमित नहीं, यह अनंत भंडार।

भाव अगर हो दिव्य तो, सुन्दर यह संसार।।

अति असीम सुन्दर जगत, देखो इसको घूम।

सुन्दर प्रकृति समुद्र प्रिय, नित नदियों को चूम।।

सुन्दर सोच रखो सदा, करो सत्य से प्यार।

सुन्दरता चारोंतरफ, सारा जग परिवार।।

सारे पावन कर्म शुभ, शुचिता सुन्दर सत्व।

उत्तम मूल्य प्रवृत्ति में, सुन्दरता के तत्व।।

सारे सुन्दर रत्न प्रिय, मानव के उपहार।

कला धर्म साहित्य कृति, मानवता के हार।।

भरापटा कण- कण यहाँ, सुन्दरता से नित्य।

आकर्षण है सब जगह, अति मनमोहक प्रीत्य।।

सुन्दर मन अति मधुर में, सुन्दरता का वास।

चुम्बकीय जग सर्व में, मोहन करे निवास।।

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 28 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views