“नैन” (सजल)

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

 

 

“नैन” (सजल)

समांत-आरे
पदांत–लगते हैं
मात्रा-भार–26
नैन तुम्हारे सजनी प्यारे-प्यारे लगते हैं,
जो देखे लुट जाए कितने न्यारे लगते हैं।।

बिना वाण के प्रेमी-हृद का छेदन करते हैं,
शमशीरों की तेज धार को धारे लगते हैं।।

रति-अनंग का तेज लिए, विरह-वेदना देते,
मिलन अयोग्य ये सरिता के किनारे लगते हैं।।

चंचल-छलिया इतने हैं, नहीं किसी पे टिकते,
रवि-किरणों के जैसे सबपे वारे लगते हैं।।

अद्भुत गुण से पोषित ये, दोनों नैन तुम्हारे,
प्रकृति-न्यायप्रिय-भावों से सवाँरे लगते हैं।।

देवों जैसे विमल नेत्र द्वय, छवि निर्मल धारे,
बादल रहित गगन के चाँद-सितारे लगते हैं।।

सायक कुसुम चला अनंग जब घायल करता है,
घायल मन के नैना, नेक सहारे लगते हैं।।

  • Related Posts

    शुभांशु की यात्रा ‘तिरंगे’ की उड़ान…!

    Spread the love

    Spread the love  संजय एम तराणेकर (कवि, लेखक व समीक्षक) इन्दौर, (मध्य प्रदेश)     शुभांशु की यात्रा ‘तिरंगे’ की उड़ान…!   शुभांशु की यात्रा से ‘तिरंगे’ की उड़ान, आकाश…

    शिव-स्तुति

    Spread the love

    Spread the love  डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, (उ0प्र0)   शिव-स्तुति गर महँ ब्याल भाल ससि सोहै। सम्भु-नेत्र तीसर बड़ मोहै ।।   भस्म-भभूति नाथ तनु धारी। सम्भू -संकर हे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साध्वी बनने का नया ट्रेंड: त्याग की ओट में सुख का ब्रांड?

    • By User
    • July 18, 2025
    • 3 views
    साध्वी बनने का नया ट्रेंड: त्याग की ओट में सुख का ब्रांड?

    जाट रेजीमेंट के कमान अधिकारी की सराहनीय पहल

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    जाट रेजीमेंट के कमान अधिकारी की सराहनीय पहल

    कैप्टन अंशुमान सिंह, कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)

    • By User
    • July 18, 2025
    • 6 views
    कैप्टन अंशुमान सिंह, कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)

    शुभांशु की यात्रा ‘तिरंगे’ की उड़ान…!

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    शुभांशु की यात्रा ‘तिरंगे’ की उड़ान…!

    चुनावी बयार में बिहार पर सौगातों की बरसात

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    चुनावी बयार में बिहार पर सौगातों की बरसात

    समोसा जलेबी खतरनाक है या पिज्जा बर्गर पेस्ट्री केक

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    समोसा जलेबी खतरनाक है या पिज्जा बर्गर पेस्ट्री केक