प्रभारी सम्पादकः पंकज सीबी मिश्रा,
जौनपुर, उ. प्र.।
श्रद्धांजलि : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह थे अद्भुत प्रतिभा के धनी।
डाॅ. मनमोहन सिंह जब देश के प्रधानमंत्री थे तब उनके कार्यकाल में जीडीपी ग्रोथ 8 से 9 फिसदी पर पहू़ंच गई थी। भारत उस वक्त इस जीडीपी के कारण दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया था। उनके कार्यकाल में एक वक्त तो जीडीपी दस फिसदी तक जा पहू़ंची। चूंकी मनमोहन सिंह वित्तमंत्री भी रह चूके थे इसलिए उनके प्रधानमंत्रीत्व काल (2004 से 2014) में जीडीपी हमेशा सुदृढ़ ही रही, खासकर 2007 के बाद। और यही वजह रही जो दस फिसदी मिली उच्च जीडीपी की वजह से प्रधानमंत्री मोदी 2016 में ‘नोटबंदी’ करने की हिम्मत जुटा सके। यदि उस वक्त मोदीजी को पिछली सरकार से जीडीपी निम्नस्तर कि मिलती तो ‘नोटबंदी’ करना संभव नहीं होता। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 92 की उम्र में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, जो दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके थे, वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। मनमोहन सिंह, इंदिरा गाँधी, संजय गांधी और राजीव गांधी की निजी टीम में शामिल रहे अय्यर ने कहा कि 2004 में प्रणव मुखर्जी को प्रधानमंत्री न बनाना सोनिया की बहुत बड़ी भूल थी। 2009 में प्रणव दा को पीएम और मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति बनाया होता तो 2014 में मोदी से कांग्रेस पराजित तो जरूर होती, पर इतनी बुरी तरह न हारती कि 44 सीटों पर सिमट जाए। अपनी किताब के बारे में पीटीआई को इंटरव्यू देते हुए अय्यर ने ऐसे अनेक बड़े खुलासे किए। इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। जनपद के पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषण पंकज सीबी मिश्रा नें पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मनमोहन सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, वे न सिर्फ विश्व के एक जाने माने अर्थशास्त्री थे अपितु प्रतिष्ठित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, विश्व विद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष, प्रधान मंत्री राजीव गांधी के कार्य काल में आर्थिक सलाहकार और पीवी नरसिम्हा राव के सरकार में वित्त मंत्री रहे। वे 6 बार राज्य सभा के सांसद रहे। उनकी पढ़ाई कैंब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्व विद्यालय से पीएचडी और डी.लिट किया था। इसके पूर्व उन्होंने अर्थशास्त्र में पंजाब विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में बीए ऑनर्स और एम ए किया था। उन्होंने भारत में काफी आर्थिक सुधार करने के काफी महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने अर्थशास्त्र में कई किताबें लिखी हैं जिन्हें दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पाठ्य क्रम में शामिल किया गया है। उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। वे बहुत विनम्र स्वभाव के और काफी विद्वान और सफल और प्रतिष्ठित राजनीतीज्ञ थे जिनके प्रशंसक पूरे विश्व में हैं। उनको कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अर्थशास्त्री के रूप में सम्मानित किया जा चुका है। वे अपनी तीखी आलोचना को भी चुपचाप सुन लिया करते थे और उन्होंने कभी भी उन टिप्पणियों को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। यहां तक कि राज्य सभा में इनकी उपस्थिति में भी मनमोहन सिंह को कहा था कि ‘हमारे डॉक्टर साहेब तो रेनकोट पहन कर बाथरूम में नहाते हैं’। जिसका उन्होंने मोदी को कोई जवाब नहीं दिया। वे मुस्कुराते रहे!उन पर यूपीए 1 और 2 के कार्यकाल में उन पर मोदी सरकार ने गंभीर आरोप लगाए और सीबीआई के कार्यालय में कई बार इनको बुला कर पूछताछ की गई और काफी फजीहत हुई थी। लेकिन इनके विरुद्ध भ्रष्टाचार के कोई भी आरोप सिद्ध नहीं हो पाए और वे बेदाग साबित हुए!
डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म पंजाब 26 सितम्बर 1932 में हुआ था और 26 दिसंबर 2024 को डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन हो गया. अपने पीछे अपनी सुशील और पढ़ी लिखी पत्नी, तीनों विद्वान और शादी शुदा बेटियों और उनके चाहने वालों को मर्माहत करके कभी नहीं लौट कर आने वालें सफर पर इस संसार से विदा हो गए! मणिशंकर अय्यर जैसे नेता यदि अपनी किताब में यह लिखते हैं कि उनका पॉलिटिकल कैरियर सोनिया गांधी ने बर्बाद कर दिया तो कांग्रेस की हालत पर तरस ही खाया जा सकता है। सोनिया और मनमोहन की बीमारियों का जिक्र करते हुए अय्यर ने ऐसे बहुत से कारण गिनाए जिनके कारण गुलामनबी आजाद जैसे अनेक नेताओं को पार्टी छोड़कर जाना पड़ा। मणिशंकर अय्यर का यह इंटरव्यू उस समय आया जब दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कोहराम मचा है। याद रहे कि कांग्रेस और आप दिल्ली में अलग अलग चुनाव लड़ रहे हैं। आप सीधे सीधे आरोपित कर रही है कि दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन हो गया है। शीला दीक्षित के बाद संदीप दीक्षित अबकी बार कड़ी टक्कर दे सकते हैं। नई दिल्ली सीट पर उतरकर संदीप दीक्षित और प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को पसीने तो दिला ही दिए हैं। तो देख लीजिए कांग्रेस की दुर्गति। अखिलेश यादव दिल्ली में केजरीवाल को खुला समर्थन दे रहे हैं। ममता पहले ही कांग्रेस से बात करना छोड़ चुकी है। उद्धव और शरद के संबंध कांग्रेस के साथ काफी खराब हो चले हैं। उमर अब्दुल्ला दो बार कांग्रेस को खरी खरी सुना चुके हैं। हम पहले ही कह चुके हैं कि इंडी गठबंधन अब नामचारे को बाकी रह गया है। यूपी उपचुनावों में अखिलेश की पैंतरेबाजी के बाद अब दिल्ली में विपक्ष की पैंतरेबाजी गठबंधन का गला घोंटने को काफी है। काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती, यह कहावत कितनी सच्ची है, जल्द पता चल जाएगा ।
मोदी जी समेत कई बड़े नेता उनसे कई बार सत्ता में रहते और सत्ता से बाहर होने, परेशानी झेलने के दिनों में भी मिलते थे, मनमोहन सिंह, मोदी जी से बहुत प्रभावित थे क्योंकि वे विद्वान, सरल और अच्छे व्यक्ति मानते थे। मैं अपनी मनमोहन सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस कठिन समय में सम्बल प्रदान करें!







