ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा ब्राह्मण सम्मेलन समारोह भयंदर ईस्ट मुंबई में संपन्न हुआ।

Spread the love

निक्की शर्मा ‘रश्मि’, मुम्बई (महाराष्ट्र)

ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा ब्राह्मण सम्मेलन समारोह भयंदर ईस्ट मुंबई में संपन्न हुआ।

ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह भायंदर में रखा गया। यह कार्यक्रम ब्राह्मण समाज को एक नई दिशा देगा।ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के पहले कार्यक्रम और इस अद्भुत आयोजन में विभिन्न संस्थानों से आए ब्राह्मण बंधुओं का समागम हुआ। यह पहल समाज की एकता और सेवा भावना को और भी सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन गरीब, बेसहारा लोगों की मदद करता है साथ ही अपने लोगों के साथ मिलकर रोजगार देने की भी कोशिश लगातार करता आया है। ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा कई लोगों की मदद की जा चुकी है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सतेंद्र शर्मा जी, सुनीला शर्मा जी, वीरेंद्र पांडे जी संतोष तिवारी जी, बबन चौबे जी, अर्चना मिश्रा जी, राजश्री झा जी, आशुतोष उपाध्याय जी, आलोक पांडेय जी, ममता पांडेय जी कि गरिमामय उपस्थिति रही।

संगठन के पदाधिकारी राजन मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष, अरविंद तिवारी राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, संजय मिश्रा राष्ट्रीय सचिव, विष्णु त्रिपाठी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, बाबूलाल शर्मा राष्ट्रीय संयोजक, श्यामजी पाठक राष्ट्रीय संरक्षक, दीपक जोशी मुंबई अध्यक्ष, राष्ट्रीय सदस्य निक्की शर्मा, ममता तिवारी, चंद्रावती त्रिपाठी जी की उपस्थिति रही।

श्यामजी पाठक ने कहा की जिन्हें अपने देश अपने धर्म अपने कुल के सम्मान का ध्यान अपनी संस्कृति अपने पूर्वजों के सुख-दुख समग्र परिस्थितियों के बारे में पूर्ण ज्ञान है। वे अपनी अस्मिता से समझौता न करके हर परिस्थिति से लड़कर कुल के सम्मान की रक्षा करते हुए अपने पवित्र परिवार के कारवां के साथ आगे बढ़ रहे हैं। ब्राह्मण परिवार के साथ पूरी ताकत से एकजुट हैं ।ऐसे लोगों को बार-बार हम नमन करने का मेरा मन कहता ‌हैं। आपसभी ने जो कीमती समय देकर हम सभी का मान सम्मान बढ़ाया है उसके लिए आप सभी का धन्यवाद इसी तरह भविष्य में भी आप सब का साथ रहेगा। ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीयअध्यक्ष राजन मिश्रा जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा इस महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से सभी सम्मानित ब्राह्मण भाइयों एवं बहनों का हृदय के गहराइयों से आभार।

  • Related Posts

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    कर्मफल (भाग 25)

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 19 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 12 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।