ऊखीमठ: द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्रर के कपाट खुलने के बाद मदमहेश्रर धाम सहित यात्रा पडा़वो पर रौनक लौटने लगी है।

Spread the love

ब्यूरो: लक्ष्मण सिंह नेगी (नया अध्याय)

ऊखीमठ: द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्रर के कपाट खुलने के बाद मदमहेश्रर धाम सहित यात्रा पडा़वो पर रौनक लौटने लगी है।

सोमवार को 355 तीर्थ यात्री भगवान मदमहेश्रर के कपाट खुलने के साक्षी बने तथा देर सांय तक तीर्थ यात्रियों का आवागमन जारी रहा। मंगलवार को भी सैकड़ों तीर्थ यात्रियों ने मदमहेश्रर धाम पहुंचकर पुण्य अर्जित किया! मदमहेश्रर धाम सहित यात्रा पडा़वो पर तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही होने से यात्रा पडा़वो पर धीरे – धीरे रौनक लौटने लगी है। मदमहेश्रर धाम पहुंचने वाला तीर्थ यात्री मदमहेश्रर धाम में पूजा – अर्चना व जलाभिषेक करने के बाद बूढा़ मदमहेश्रर की हसीन वादियों से रुबरु होकर अपने को धन्य महसूस कर रहा है। मदमहेश्रर धाम सहित यात्रा पडा़व गौण्डार, वनातोली, खटरा, नानौ, मैखम्बा व कूनचट्टी यात्रा पडा़वो पर तीर्थ यात्रियों की आवाजाही होने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे है। अगस्तयमुनि निवासी अनिल जिरवाण ने बताया कि इन दिनों बूढा़ मदमहेश्रर के आंचल में चारों ओर फैले सुरम्य मखमली बुग्यालो के हरियाली से आच्छादित होने के कारण वहाँ की सुन्दरता पर धीरे – धीरे चार चांद लगने शुरू हो गयें है।

मन्दिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि मदमहेश्रर धाम के कपाट खुलने के बाद प्रतिदिन सैकड़ों तीर्थ यात्री जय भोले, बम – बम भोले के उदघोषो के साथ मदमहेश्रर धाम पहुंच रहे हैं। स्थानीय व्यापारी भगत सिंह पंवार ने बताया कि मदमहेश्रर धाम के कपाट खुलने के बाद यात्रा पडा़वो पर धीरे – धीरे रौनक लौटने लगी है। स्थानीय व्यापारी शिवानन्द पंवार ने बताया कि मदमहेश्रर धाम सहित सभी यात्रा पडा़वो पर तीर्थ यात्रियों की आवाजाही होने से यात्रा पडा़वो पर रौनक लौटने लगी है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि