फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Spread the love

हरिद्वार। औघोगिक नगरी सिडकुल क्षेत्र में देर रात एक फैक्टरी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी फैल गयी। आग की लपेट उठती देखकर कर्मचारियों में भगदड़ मच गया, इस दौरान 20 से ज्यादा कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिन्होने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखो का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

फैक्ट्री में आग लगने की यह घटना बीती रात करीब 10 बजे की है। जब पंखे और इनके पुर्जे बनाने वाली कंपनी केकेजी में संदिग्ध परिस्थितियों में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी फैल गयी। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और अग्निशमन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही सिडकुल से तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद मायापुर से भी तीन गाड़ियां मौके पर बुला ली गई। थाने से सटी कंपनी में तुरंत पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और दमकल कर्मचारियों की टीमे आग बुझाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि करीब रात 11.30 बजे तक दमकल कर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।

मुख्य अग्नि शमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि आग ने विकराल रूप धारण किया हुआ था। आग लगने से केवल कंपनी को नुकसान पहुंचा है। कोई भी कर्मचारी नहीं अंदर फंसा था। आग से कोई जनहानि भी नहीं हुई है। टीम ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। बहरहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है जिसमें लाखो रूपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि