विद्यालयों में लैंगिक संवेदनशीलता हेतु जागरूकता के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ।

Spread the love

 ब्यूरो:  लक्ष्मण सिंह नेगी (नया अध्याय)

              विद्यालयों में लैंगिक संवेदनशीलता हेतु जागरूकता के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जनपद रूद्रप्रयाग के मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं हेतु लैंगिक संवेदनशीलता जागरूकता के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत बोर्ड के उत्कृष्टता केन्द्र देहरादून द्वारा विद्यालयों में लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर डाॅ0 जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

जनपद के सी0बी0एस0ई0 से मान्यता प्राप्त विभिन्न विद्यालयों के पचास से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग कर लैंगिक संवेदनशीलता के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। बोर्ड के उत्कृष्टता केन्द्र देहरादून द्वारा नियुक्त रिसोर्स पर्सन श्रीमती नूतन बिष्ट जी ने विभिन्न गतिविधियों एवं पीपीटी के माध्यम से शिक्षक-शिक्षिकाओं को लैंगिक संवेदनशीलता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि किस तरह से विद्यालयों हेतु यह विषय महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लैंगिक संवेदनशीलता यह सुनिश्चित करके समानता को बढ़ावा देती कि सभी छात्रों के साथ उचित और सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाय और जो विद्यालय इन मूल्यों को प्राथमिकता देते हैं वे एक ऐसा वातावरण बनाते हैं जहाँ सभी छात्र लिंग या अन्य की परवाह किये बिना मूल्यवान एवं समर्थित महसूस करते है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज कुछ हद तक लैंगिक समानता आ गयी है और आज समाज यह समझ चुका है कि स्त्री, पुरुष और ट्रांसजेंडर तीनों को अगर मौका मिलने पर तो सभी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर लेते हैं। विद्यालयों को भी चाहिए कि इस तरह से लैंगिक समानता की शिक्षा प्रदान करें कि आने वाले समय में किसी भी तरह का भेदभाव ना रहे। क्षमता निर्माण कार्यक्रम में डाॅ0 जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी, अनूप नेगी मेमोरियल स्कूल रुद्रप्रयाग, स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर ऊखीमठ, एम0एल0 पब्लिक स्कूल नाला, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रुद्रप्रयाग एवं अटल उत्कृष्ट रा0इ0का0 तैला के 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर श्री प्रदीप सेमवाल जी प्राचार्य एमo एलo पब्लिक स्कूल ने उत्कृष्टता कार्यक्रम आयोजन हेतु डॉ जैक्स वीन नेशनल स्कूल के प्रबंधन व बोर्ड का धन्यवाद किया।कार्यक्रम के अंत में डाॅ0 जैक्स वीन नेशनल स्कूल के चेयरमैन श्री लखपत सिंह राणा द्वारा विद्यालय में क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने हेतु देहरादून स्थित बोर्ड के उत्कृष्टता केन्द्र , रिसोर्स पर्सन नूतन बिष्ट एवं प्रशिक्षण में सहयोग के लिए ओम द डिवाइन शोल ऑफ़ देवभूमि के निदेशक श्रीमती लतिका वेनर्जी ,श्री सुभाष अंथवाल जी साहित सभी उपस्थित शिक्षकों आदि का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    शैक्षणिक उत्कृष्टता: बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्र आदित ढांडा ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                          (नया अध्याय)   शैक्षणिक उत्कृष्टता: बाल भारती पब्लिक स्कूल के…

    हिंदुस्तान की गौरव गान हैं हिंदी।

    Spread the love

    Spread the love  लेखिका/कवयित्री सुश्री सरोज कंसारी नवापारा राजिम, रायपुर(छ.ग.)                                 आलेख     हिंदुस्तान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।