सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक उत्सव “वसंत पंचमी”।

Spread the love

ब्यूरो  मुजफ्फरपुरः  आशीष त्रिवेदी

(अधिवक्ता सह पत्रकार) 

 

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक उत्सव “वसंत पंचमी”।

 

माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को वसंत पंचमी कहा जाता और सरस्वती देवी का जन्म दिवस भी माना जाता है। ज्ञान, संगीत और वाणी की देवी मां सरस्वती की आराधना का विशेष दिन ‘बसंत पंचमी’ की पावन तिथि इस बार दिव्य हो गई है। गुप्त नवरात्रि की पंचमी तिथि पर मां वागेश्वरी के जयंती के साथ पावन संयोग ही है कि 144 साल बाद होने कुम्भ जिसे महाकुंभ कहा जा रहा है का आयोजन चल रहा है। यह अवसर विशेष फलदायी माना जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर आस्था का स्नान कर मां सरस्वती की कृपा प्राप्त करने का संकल्प ले सकते।

विद्वानों की माने तो वे कहते हैं कि जब ब्रह्मांड के निर्माता ब्रह्माजी ने जीवों और मनुष्यों की रचना की और जब उन्होंने सृजित सृष्टि को देखा, तो उन्होंने महसूस किया कि यह निस्तेज है। वातावरण बहुत शांत था तथा उसमें कोई आवाज या वाणी नहीं थी। उस समय, भगवान विष्णु के आदेश पर, ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल से पृथ्वी पर जल छिड़का। धरती पर गिरे जल ने पृथ्वी को कम्पित कर दिया तथा एक चतुर्भुज सुंदर स्त्री एक अद्भुत शक्ति के रूप में प्रकट हुई। उस देवी के एक हाथ में वीणा दूसरे हाथ में मुद्रा तथा अन्य दो हाथों में पुस्तक व माला थी। भगवान ने महिला से वीणा बजाने का आग्रह किया। वीणा की धुन के कारण पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवों, मनुष्यों को वाणी प्राप्त हुई। उस क्षण के बाद, देवी को सरस्वती कहा गया। देवी सरस्वती ने वाणी सहित सभी आत्माओं को ज्ञान और बुद्धि प्रदान की। ऐसा माना जाता है कि इस पंचमी को सरस्वती की जयंती के रूप में मनाया जाता है क्योंकि यह घटना माघ महीने की पंचमी को हुई थी। पृथ्वी पर प्रकट इस देवी को वागेश्वरी, भगवती, शारदा, वीणा वादिनी और वाग्देवी जैसे अनेक नामों से जाना जाता हैं। संगीत की उत्पत्ति के कारण, उन्हें संगीत की देवी के रूप में भी पूजा जाता है। वसंत पंचमी के दिन ज्ञान और बुद्धि देने वाली देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहार हैं जो भारतीय समाज में बहुत ही उत्साह और उत्सव के साथ मनाए जाते हैं। माँ सरस्वती हिंदू धर्म की ज्ञान की देवी हैं, जो विद्या, कला, और संगीत की देवी के रूप में जानी जाती हैं। पुराणों-शास्त्रों तथा अनेक काव्यग्रंथों में भी अलग-अलग ढंग से इसका चित्रण भी मिलता है।

बसंत पंचमी से ही ऋतुओं का राजा “वसंत ऋतु” का आगमन होता है, जिसमें प्रकृति नई जीवन की रचना करती है और सारे वातावरण को नई उमंग और स्वर्गीयता का भाव भर देती है। कहा जाता है कि सूर्य की किरणों का उष्णता के साथ वायुमंडल में बदलाव होता है और प्रकृति की सुंदरता का आभास होता है। इन दिनों खेतों में हरियाली की जगह पीला पीला सरसों के फूल खिल रहे होते है और पीले पीले सरसों के फूल बसंत के आगमन का प्रतीक माना जाता है। कहा यह भी जाता है कि मां सरस्वती को पीला रंग बहुत पसंद है और शायद यही वजह है कि उनके उत्सव के समय पीला पीला सरसों का फूल खेलों में खिल रहे होते है। वैसे पीला रंग ज्ञान की प्रकाशमय शक्ति को प्रतिनिधित्व करता है। यह रंग रोमांच करने के साथ नई उत्साही ऊर्जा के साथ नए लक्ष्यों की ओर अग्रशित होने के लिए प्रेरित करता है।

वसंत पंचमी एक सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पर्व है जो नए आरंभ, उत्साह, उमंग और समरसता का संदेश देता है। यह एक साथ मिलकर रंगीनता, उत्सव, और आनंद का माहौल बनाता है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में घोषित तिथि के अनुसार इस बार भगवान केदारनाथ के कपाट आगामी 11 नवम्बर को भैयादूज पर्व पर शुभ लगनानुसार शीतकाल के लिए बन्द कर दिये जायेगें !

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   ऊखीमठः 11 वें ज्योतिर्लिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जीवन एक चक्रव्यूह है, इसे तोड़िए हिम्मत से

    • By User
    • November 20, 2026
    • 12 views
    जीवन एक चक्रव्यूह है, इसे तोड़िए हिम्मत से

    हर तकलीफ एक सबक हैं

    • By User
    • November 20, 2026
    • 7 views
    हर तकलीफ एक सबक हैं

    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    • By User
    • November 19, 2026
    • 20 views
    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री

    • By User
    • November 19, 2026
    • 9 views
    पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री

    यत्र नारी पूज्यंनते, रमन्ते तत्र देवता – डॉ. अनिल दीक्षित, मायादेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    • By User
    • November 19, 2026
    • 11 views
    यत्र नारी पूज्यंनते, रमन्ते तत्र देवता – डॉ. अनिल दीक्षित, मायादेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    योगी आदित्यनाथ की पैरवी और नरेंद्र मोदी की चुप्पी?

    • By User
    • November 19, 2026
    • 11 views
    योगी आदित्यनाथ की पैरवी और नरेंद्र मोदी की चुप्पी?