ऊखीमठः तुंगनाथ घाटी की ग्राम पंचायत पावजगपुडा के ग्रामीणों के सहयोग से सोमेश्वर महादेव मन्दिर में आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गांवों के सैकड़ों  शिव भक्त कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित कर रहे हैैं।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                         ऊखीमठः तुंगनाथ घाटी की ग्राम पंचायत पावजगपुडा के ग्रामीणों के सहयोग से सोमेश्वर महादेव मन्दिर में आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गांवों के सैकड़ों  शिव भक्त कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित कर रहे हैैं। शिव महापुराण कथा के आयोजन से तथा विद्वान आचार्यो की वेद ऋचाओं से तुंगनाथ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है आगामी 25 फरवरी को भव्य जल कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा तथा 26 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ शिव महापुराण कथा का समापन होगा।

शिव महापुराण कथा के छटवें दिन कथावाचक आचार्य लम्बोदर प्रसाद मैठाणी ने तुंगनाथ धाम की महिमा का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि पंच केदारों में तुंगनाथ धाम तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात है तथा तुंगनाथ धाम में भगवान शिव के भुजाओं की पूजा की जाती है तथा पितरों के मोक्ष के लिए भी तुंगनाथ धाम उत्तम माना गया है। उन्होंने कहा कि तुंगनाथ धाम की महिमा का केदारखण्ड सहित विभिन्न महापुणों, पुराणों  व उपपुराणों  में विस्तृत वर्णन किया गया है। कथावाचक आचार्य लम्बोदर प्रसाद मैठाणी ने कहा कि जो मनुष्य तुंगनाथ धाम का स्मरण मात्र करता है वह मनुष्य शिव लोक में पूजित होता है। उन्होंने कहा कि तुंगनाथ धाम हिमालय में सबसे ऊंचाई पर मनोहारी बुग्यालों के मध्य विराजमान है तथा तुंगनाथ धाम में जो मनुष्य निस्वार्थ भाव से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित भगवन तुंगनाथ की पूजा – अर्चना व जलाभिषेक करता वह मनुष्य मोक्ष को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि तुंगनाथ धाम के शीर्ष पर चन्द्रशिला शिखर विराजमान है तथा वहा से प्रकृति का जो नयनाभिराम दृष्टिगोचर होता है वह सदैव मानस पटल पर स्मरणीय रहता है। इस मौके पर अजय मैठाणी, सुरेन्द्र प्रसाद मैठाणी, अतुल मैठाणी, शारदानन्द देवशाली, मुकेश भट्ट, हरिओम रूडोला, कैलाश चन्द्र मैठाणी सहित वन पंचायत, ग्राम पंचायत, महिला मंगल दल, युवक मंगल दलो के पदाधिकारी व सैकड़ों  श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में घोषित तिथि के अनुसार इस बार भगवान केदारनाथ के कपाट आगामी 11 नवम्बर को भैयादूज पर्व पर शुभ लगनानुसार शीतकाल के लिए बन्द कर दिये जायेगें !

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   ऊखीमठः 11 वें ज्योतिर्लिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जीवन एक चक्रव्यूह है, इसे तोड़िए हिम्मत से

    • By User
    • November 20, 2026
    • 12 views
    जीवन एक चक्रव्यूह है, इसे तोड़िए हिम्मत से

    हर तकलीफ एक सबक हैं

    • By User
    • November 20, 2026
    • 7 views
    हर तकलीफ एक सबक हैं

    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    • By User
    • November 19, 2026
    • 20 views
    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री

    • By User
    • November 19, 2026
    • 9 views
    पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री

    यत्र नारी पूज्यंनते, रमन्ते तत्र देवता – डॉ. अनिल दीक्षित, मायादेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    • By User
    • November 19, 2026
    • 11 views
    यत्र नारी पूज्यंनते, रमन्ते तत्र देवता – डॉ. अनिल दीक्षित, मायादेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    योगी आदित्यनाथ की पैरवी और नरेंद्र मोदी की चुप्पी?

    • By User
    • November 19, 2026
    • 11 views
    योगी आदित्यनाथ की पैरवी और नरेंद्र मोदी की चुप्पी?