सिलेन्डर फटने से दो बच्चों सहित चार लोग झुलसे

Spread the love

नैनीताल। चाय बनाने के दौरान सिलेन्डर फटने से घर में लगी आग की चपेट में आकर दो बच्चों सहित चार लोग झुलस गये। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर जहंा आग को बुझाया गया वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में पीली कोठी क्षेत्र में सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी माहौल हो गया। घर में चाय बनाते समय अचानक से गैस सिलेंडर फट गया। गैस सिलेंडर फटने से घर में भीषण आग लग गई । जिसकी चपेट में घर के दो बच्चों समेत चार लोग आ गए थे। जो इस अग्निकांड में बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने आग से झुलसे चारों लोगों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि हल्द्वानी में पीलीकोठी इलाके के श्याम गार्डेन में राम अवतार का परिवार रहता है। राम अवतार के घर में बुधवार शाम को पूजा-पाठ होनी थी, जिसके लिए पूरा परिवार एकत्र हुआ था। शाम को घर की महिलाएं घर की निचली मंजिल पर बनी रसोई में चाय बना रही थी। तभी अचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई।

वहां मौजूद महिलाएं इससे पहले कुछ समझ पाती सिलेंडर में तेज धमाका हुआ, जिसकी चपेट में जेठानी-देवरानी और दो बच्चे आ गए। वहीं, घर में आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग मकान की तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। पड़ोसियों के सहयोग से घरवालों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में घर में रखा अधिकांश सामान जल गया।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि