ऊखीमठ: द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के धाम सहित यात्रा पड़ावों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव।

Spread the love

ब्यूरो: लक्ष्मण सिंह नेगी (नया अध्याय)

ऊखीमठ:  द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के धाम सहित यात्रा पड़ावों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है , जिससे मदमहेश्वर घाटी का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो रहा है।

मदमहेश्वर घाटी के चहुंमुखी विकास में केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग का सेन्चुरी वन अधिनियम बाधक बना हुआ है। प्रदेश सरकार की पहल पर यदि केन्द्र सरकार केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के सेन्चुरी वन अधिनियम में ढील देने का प्रयास करती है तो मदमहेश्वर यात्रा पड़ावों का चहुंमुखी विकास होने के साथ मदमहेश्वर घाटी आने वाले तीर्थ-यात्रियों व सैलानियों की आवाजाही में भारी इजाफा होने से स्थानीय तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय में भारी इजाफा होने की सम्भावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है! मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ाव कूनचटटी, मौखम्बा, नानौ, खटारा यात्रा पड़ावों पर विधुत, संचार, यातायात, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है! मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ावों पर पेयजल आपूर्ति करने वाले मुख्य जल स्रोत के जल स्तर में भारी गिरावट आने से भविष्य में मदमहेश्वर यात्रा पड़ावों पर जल संकट गहरा सकता है। गौण्डार गांव के पूर्व प्रधान भगत सिंह पंवार ने बताया कि मदमहेश्वर धाम सहित विभिन्न यात्रा पड़ावों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से मदमहेश्वर घाटी का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि मदमहेश्वर घाटी पहुंचने वाला तीर्थ यात्री व सैलानी यहाँ कई रात्रि प्रवास करने के मकसद से पहुंचता है मगर मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ाव, खटारा, नानौ, मैखम्बा, कूनचटटी व मदमहेश्वर धाम में विधुत व संचार जैसी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध न होने से वह एक ही रात्रि में मदमहेश्वर घाटी को अलविदा कह देता है। बद्री केदार मन्दिर समिति पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत का कहना है कि प्रदेश सरकार की पहल पर यदि केन्द्र सरकार केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के सेन्चुरी वन अधिनियम में छूट देने का प्रयास करती है तो मदमहेश्वर घाटी का चहुंमुखी विकास होने से स्थानीय तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय में भारी इजाफा हो सकता जिससे स्थानीय युवाओं के सन्मुख स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकतें हैं । राकेश्वरी मन्दिर समिति अध्यक्ष जगत सिंह पंवार का कहना है कि मदमहेश्वर घाटी के अन्तर्गत रासी – मनणामाई, मदमहेश्वर-पाण्डव सेरा नन्दीकुण्ड,मदमहेश्वर-बूढा़ मदमहेश्वर, बुरूवा- बिसुणाताल, गडगू-ताली, मनसूना-देवरिया ताल, राऊलैंक-कालीशिला को जोड़ने वाले पैदल ट्रैकों को विकसित करने की पहल यदि प्रदेश सरकार व पर्यटन विभाग करता है तो मदमहेश्वर घाटी का चहुंमुखी हो सकता है तथा गांवों से होने वाले पलायन पर रोक लग सकती है। मदमहेश्वर विकास मंच पूर्व अध्यक्ष मदन भटट् का कहना है कि मदमहेश्वर घाटी में तीर्थाटन-पर्यटन की अपार सम्भावनाये है तथा मदमहेश्वर घाटी के अन्तर्गत हर तीर्थ व पर्यटक स्थल का व्यापक प्रचार-प्रसार होता है तो निश्चित ही क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो सकता है ।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी