बंद घरों में हुई चोरियों का खुलासा, एक गिरफ्तार    लाखों के जेवरात व अन्य सामान बरामद।

Spread the love

बंद घरों में हुई चोरियों का खुलासा, एक गिरफ्तार    लाखों के जेवरात व अन्य सामान बरामद।

         पौड़ी:  बंद घरों में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से लाखों के जेवरात व अन्य सामान भी बरामद किया गया है। आरोपी शातिर किस्म का चोर है जो चोरी करने के बाद उसी घर में खाना बनाकर खाता था।
मिली जानकारी के अनुसार बीती 19 जनवरी को थाना थलीसैंण में महेश्वरी देवी पत्नी स्व. जयपाल सिंह निवासी ग्राम तिमली पटृी खाटली, तहसील बीरोखाल थाना थलीसैंण जनपद पौडी गढ़वाल ने शिकायती पत्र देकर बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति नें उनके घर का ताला तोड़कर गहने व बर्तन चोरी कर लिये हैं। वहीं 26 अप्रैल को थाना रिखणीखाल में सरोजनी देवी पत्नी स्व. राजे सिंह नेगी निवासी ग्राम डाबरी वल्ली ने शिकायती पत्र देकर बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर कीमती सामान व गहने चोरी कर लिये हैं। इसके साथ ही बीती 12 अप्रैल को रोशनी पत्नी चतर सिंह, निवासी ग्राम घोटला द्वारा थाना रिखणीखाल में तहरीर देकर बताया गया कि राजकीय प्राथमिक विघालय घोटला का ताला तोडकर अज्ञात चोर द्वारा सरकारी राशन व नगदी चोरी कर ली गयी है।
जनपद के दूरस्थ गांवों में एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं का तत्काल संज्ञान लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा तीन टीमों का गठन कर चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिये गये थे। तीनों टीमों द्वारा अथक प्रयासों के बाद बीती शाम विशन सिंह रावत पुत्र धर्म सिंह रावत को सिद्धखाल तिराहा रिखणीखाल के पास से मय चोरी किये गये लाखों के जेवरात व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी विशन सिंह रावत ने पूछताछ में बताया कि सभी चोरियों को उसने अकेले ही अंजाम दिया है। बताया कि चोरी करने से पूर्व वह ऐसे घरों को टारगेट करता है जो कई दिन से बन्द रहते है, दिन में वह उन बंद मकानों ढंग से रेकी कर लेता है। तत्पश्चात रात्रि में उन बन्द घरों/मकान/स्कूल के ताले सब्बल/सरिया से तोड़ता है फिर घर का कीमती सामान समेट लेता है। बताया कि उसके बाद उसी घर में आराम से खाना बनाता है और खाना खाने के पश्चात रात्रि में ही जंगल के रास्ते पैदल चलकर चोरी के माल को छुपा लेता था और फिर अन्य दूसरे गांव में जाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है, उसके पश्चात यह बीच-बीच में हरिद्वार भी चला जाता था। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    पंचायत सहायक बीपी सिंह आत्महत्या प्रकरण में दो गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       पंचायत सहायक बीपी सिंह आत्महत्या प्रकरण…

    जंगला काटकर घर में दाखिल हुए चोर, जेवर-नकदी लेकर फरार।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       जंगला काटकर घर में दाखिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    सच्चा इंसान (कविता)

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    सच्चा इंसान  (कविता)

    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।