महिला सहित दो अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, लाखों की स्मैक बरामद

Spread the love

महिला सहित दो अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, लाखों की स्मैक बरामद
         देहरादून: नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एसटीएफ व पुलिस की टीमों द्वारा एक महिला सहित दो अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके कब्जे से लाखों की स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते कुछ समय से एसटीएफ की एन्टी नारकोटिक्स सेल को सूचनाए मिल रही थी कि ड्रग्स तस्करों का एक अंर्तराज्यीय गैंग उत्तराखण्ड में लगातार ड्रग्स तस्करी कर रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एन्टी नारकोटिक्स टीम द्वारा उक्त गिरोह के सम्बन्ध में जानकारिया एकत्र की गयी। जिसके बाद गुरूवार को एक सूचना के तहत एन्टी नारकोटिक्स टीम द्वारा थाना गदरपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए गदरपुर क्षेत्रांतर्गत मोतियापुर तिराहे के पास से बाइक सवार 2 अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर हैदर अली व शबाना उर्फ गुलनाज निवासी मुरादाबाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार हुए आरोपी पिछले कई सालों से उत्तराखंड में स्मैक की सप्लाई कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह स्मैक मुरादाबाद से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीद कर गदरपुर/दिनेशपुर आदि मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहे थे। बहरहाल गिरफ्तार किये गये ड्रग्स तस्करों के खिलाफ थाना गदरपुर में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    पंचायत सहायक बीपी सिंह आत्महत्या प्रकरण में दो गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       पंचायत सहायक बीपी सिंह आत्महत्या प्रकरण…

    जंगला काटकर घर में दाखिल हुए चोर, जेवर-नकदी लेकर फरार।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       जंगला काटकर घर में दाखिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।